देश में मजदूरों की संख्या काफी अधिक है। गौर करने वाली बात है कि इन मजदूरों को जीवन में गुजर बसर करने में आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, जीवन के शुरुआती दौर में ये मजदूर मेहनत मशक्कत करके आजीविका कमा लेते हैं। वहीं जीवन में उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद इनके समक्ष कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। वृद्धावस्था के समय इन मजदूरों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। इनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार की इस शानदार स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: मजदूरों के लिए सरकार चला रही यह शानदार स्कीम, हर महीने मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन