फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: गरीब लोगों को रेलवे देने वाला है बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या होने जा रहा बदलाव

Sun, 23 Jul 2023 03:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Planning To Run Special Trains For Lower Income Passenger
Indian Railways - फोटो : iStock

Indian Railways: देश में करोड़ों यात्री रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं। इन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। देश में अधिकांश आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गरीब लोगों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे एक खास पहल पर विचार कर रहा है। इसके अंतर्गत यात्रियों के लिए नॉन एसी और जनरल कैटेगरी वाली ट्रेनों को पेश करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में इन ट्रेनों के चलने से गरीब, मजदूर और माइग्रेंट लोगों को काफी फायदा होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Railways Planning To Run Special Trains For Lower Income Passenger
Indian Railways - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि ये स्पेशल ट्रेनें होंगी। इनका संचालन त्योहारों के सीजन और गर्मियों के सीजन में किया जाएगा।

Indian Railways Planning To Run Special Trains For Lower Income Passenger
Indian Railways - फोटो : Istock

त्योहारों और गर्मियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि पैसेंजर ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। ऐसे में रेलवे द्वारा इस पहल के शुरू होने के बाद गरीब यात्रियों को एक स्थाई समाधान मिलने की उम्मीद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Planning To Run Special Trains For Lower Income Passenger
Indian Railways - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, कम आय वाले राज्य जहां टिकट बुकिंग की वेटिंग लिस्ट लंबी होती है। वहां बिना एयर कंडीशंड वाली नई जनरल ट्रेनें जनवरी 2024 से चलाई जानी शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
Indian Railways Planning To Run Special Trains For Lower Income Passenger
Indian Railways - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स में इन ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच लगे होने की बात कही जा रही है। इन ट्रेनों में 22 से लेकर 26 बोगियां लगी होंगी। गौरतलब बात है कि भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों के बारे में अभी तक किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, असम, गुजरात, दिल्ली, तमिल नाडु, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में इन ट्रेनों के संचालन पर विचार किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed