फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी खुशखबरी, अब 20 रुपये में खा सकेंगे पेटभर खाना

Mon, 24 Jul 2023 10:23 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways: Now You Will Get Full Meal For rupees 20 On Railway Stations
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: देश में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है ताकि सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके अलावा यात्रियों के लिए समय-समय पर भारतीय रेलवे कई नई सुविधाओं को भी शुरू करता रहता है। इसी कड़ी में देशभर में भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने एक अच्छी खुशखबरी दी है। अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को खाना खाने के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान नहीं करना होगा। अब भारतीय रेलवे आपको बेहद ही सस्ते दाम पर खाना उपलब्ध कराएगा। भारतीय रेलवे ने एक खास स्कीम को लॉन्च किया है। इस स्कीम के लॉन्च होने के बाद आप महज 20 रुपये खर्च करके पेट भर खाना खा सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Railways: Now You Will Get Full Meal For rupees 20 On Railway Stations
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे इस खास स्कीम के अंतर्गत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये से लेकर 50 रुपये के पैकेट को उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। 

Indian Railways: Now You Will Get Full Meal For rupees 20 On Railway Stations
Indian Railways - फोटो : iStock

इन पैकेट में आपको पाव भाजी, पूड़ी सब्जी के अलावा कई दक्षिण भारतीय डिशेज भी खाने के लिए मिलेंगे। भारतीय रेलवे के इस फैसले से उन गरीब लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। 

Indian Railways: गरीब लोगों को रेलवे देने वाला है बड़ी खुशखबरी, जानिए क्या होने जा रहा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: Now You Will Get Full Meal For rupees 20 On Railway Stations
Indian Railways - फोटो : Istock

50 रुपये के खाने के पैकेट में यात्रियों को 350 ग्राम खाना मिलेगा। हालांकि, इस स्कीम को अभी 64 स्टेशनों पर ही शुरू किया गया है। गौरतलब बात है कि इसे अभी ट्रायल के रूप में शुरू किया जाएगा। उसके बाद देश के सभी स्टेशनों पर इस स्कीम को लागू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Indian Railways: Now You Will Get Full Meal For rupees 20 On Railway Stations
Indian Railways - फोटो : Istock

इस स्कीम का लाभ जनरल कोच में सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। इसका कारण है कि सस्ती दरों पर मिलने वाले खाने का फूड स्टॉल जनरल बोगी के सामने ही लगाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed