Fraud Alert: अपनी आजीविका चलाने के लिए हर किसी को पैसों की जरूरत होती है। इसलिए कोई नौकरी करता है तो कोई बिजनेस करता है। वहीं, लोग अपनी कमाई को बैंक खाते में रखते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। आजकल तो ऑनलाइन बैंकिंग का चलन भी खूब है। अब लोग कैश बेहद ही कम रखते हैं और अपने मोबाइल से यूपीआई की मदद से पेमेंट कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सुविधाओं के बीच साइबर ठगों की नजर आपके पैसे पर पड़ सकती है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है और ये जालसाज मिनटों में आपको चपत लगा सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों को बिल्कुल न भूलें और इनका विशेष ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66740adde573af88d400197e","slug":"fraud-alert-what-things-should-be-kept-in-mind-to-avoid-fraud-2024-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आप न हो जाए धोखाधड़ी का शिकार, इसलिए कभी न भूलें ये चार बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कहीं आप न हो जाए धोखाधड़ी का शिकार, इसलिए कभी न भूलें ये चार बातें
Thu, 20 Jun 2024 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का न भूलें:-
नंबर 1
- जब हम कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो हमारे पास ओटीपी आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये एक ओटीपी अगर आप किसी को शेयर कर देते हैं तो आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसलिए कभी भी गलती से भी किसी को भी ये ओटीपी शेयर न करें।
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनके मोबाइल पर मैसेज या ईमेल आदि के जरिए कुछ अनजाने लिंक भेजते हैं। ये लिंक लोन दिलवाने से लेकर किसी लॉटरी आदि के हो सकते हैं। भूलकर भी इन अनजाने मैसेज या इनमें दिए लिंक पर क्लिक न करें। वरना आपकी मेहनत की कमाई जालसाजों के पास चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Istock
नंबर 3
- बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए ज्यादातर लोग एटीएम का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको समय-समय पर अपना एटीएम पिन नंबर बदलते रहना चाहिए। साथ ही अपने ऑनलाइन बैंकिंग के पासवर्ड भी बदलते रहने चाहिए। ऐसा करके आप होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं।
विज्ञापन
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : FREEPIK
नंबर 4
- एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी कोई भी बैंक अधिकारी आपको कॉल करके आपसे आपकी कोई गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। जैसे- एटीएम कार्ड का पिन नंबर, सीवीवी, ओटीपी, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड आदि। अगर कोई ये सब चीजें मांग रहा है तो वो फेक हो सकता है और ये चीजें न शेयर करें।