Indian Railways Rules: आप जब अपने घर जाते होंगे या कहीं घूमने गए होंगे या कभी दफ्तर के या अपने पर्सनल काम से कहीं गए होंगे आदि। तो आपने कभी न कभी तो भारतीय ट्रेन से यात्रा की ही होगी? दरअसल, रोजाना काफी बड़ी संख्या में ट्रेनों से लोग सफर करते हैं। जनरल बोगी से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा, आरामदायक सीट, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था यात्रियों के सफर को और सुहावना बना देती है। वहीं, आपने कई बार सुना होगा या आपके साथ शायद ऐसा हुआ हो कि लोगों का पर्स या मोबाइल रेलवे ट्रैक पर गिर गया हो? अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आप एक तरीके से इसे वापस पा सकते हैं। जी हां, बस आपको इसके लिए रेलवे के एक नियम के मुताबिक चलना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कैसे ट्रैक पर गिरे हुए पर्स या मोबाइल फोन को वापस पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652132e8491e9be118002b3b","slug":"indian-railways-helpline-what-to-do-if-purse-or-mobile-phone-falls-from-a-moving-train-2023-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के काम की बात: अगर ट्रेन से गिर गया पर्स या मोबाइल फोन तो ऐसे मिल सकता है वापस, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
रेल यात्रियों के काम की बात: अगर ट्रेन से गिर गया पर्स या मोबाइल फोन तो ऐसे मिल सकता है वापस, जानें तरीका
Sat, 07 Oct 2023 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:01 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें?
- फोटो : istock
सबसे पहले ये गलती करने से बचें
- आमतौर पर देखने में आता है कि जब भी लोगों की कोई चीज ट्रैक पर गिर जाती है, तो वो ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच देते हैं। ध्यान दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वरना आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों भी हो सकते हैं।
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें?
- फोटो : istock
फिर क्या करें?
- अगर आपका पर्स या मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक पर गिर गया है, तो चेन पुलिंग करने की जगह आपको एक दूसरा काम करना है। आपको करना ये है कि जहां आपका सामान गिरा है, तो वहां किनारे पर लगे पोल पर पीले और काले रंग के लिखे हुए नंबर को नोट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें?
- फोटो : istock
- इसके बाद ये नंबर लेकर टीटीई को दिखाएं और वो आपको बता देगा कि आपका सामान कौन से दो स्टेशन के बीच गिरा है
- फिर आपको रेलवे पुलिस फोर्स हेल्पलाइन नंबर 182 या फिर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके उन्हें ये जानकारी देनी है
विज्ञापन
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें?
- फोटो : istock
- जब आप हेल्पलाइन पर बता देंगे कि आपका पर्स या मोबाइल कुछ भी चीज कहां गिरी है, तो इसके बाद उस जगह पर पुलिस आपके सामान को ढूंढती है
- ऐसे में सामान मिलने पर आपको दे दिया जाता है।