भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इंडियन रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। रेलवे अपने नियमों में समय-समय पर कई बदलाव करती रहती है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान शानदार अनुभव मिल सके। वहीं दूसरी तरफ सफर के समय कई यात्री ट्रेन में चेन पुलिंग करके उसको रोक देते हैं। अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान ये काम करते हैं, तो रेलवे के कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन नियमों को नहीं जानते, तो भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने चेन पुलिंग को लेकर सख्त नियमों को बना रखा है। दोषी पाए जान पर आपके ऊपर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा आपको सरकारी नौकरी भी भविष्य में नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Indian Railways: ट्रेन चेन पुलिंग करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन