फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Currency: 500 रुपये का नोट लेते समय ऐसे करें उसके असली और नकली होने की पहचान

Sat, 26 Feb 2022 04:49 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 26 Feb 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Indian Currency How to identify fake or real note of 500 rupee check with these 15 ways
ऐसे पहचानें नोट नकली है या असली - फोटो : istock

साल 2016 में नोटबंदी के बाद देश में 500 और 2000 के नए नोट मार्केट में आए। 500 और 2000 के नोटों का काफी मूल्य होता है। इसलिए बड़े नुक्सान से बचने के लिए लोग अक्सर इनको किसी से लेते समय इसके असली या नकली होने की पहचना करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के बीच इसको लेकर गलत जानकारी भी फैला दी जाती है। जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि जिस 500 के नोट पर आरबीआई के गवर्नर का साइन हरी पट्टी के पास नहीं है, बल्कि गांधीजी की तस्वीर के पास है। वो 500 रुपये का नोट नकली है। अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको 500 रुपये के नोट के लिए 15 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से असली नोट की पहचना कर सकेंगे। 

Indian Currency How to identify fake or real note of 500 rupee check with these 15 ways
ऐसे पहचानें नोट नकली है या असली - फोटो : istock

1: लाइट के सामने नोट रखने पर आपको यहां 500 लिखा दिखेगा।

2: जब आप आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट रखेंगे तो यहां पर 500 लिखा नजर आएगा।

3: इसके साथ ही देवनागरी में भी आपको 500 लिखा मिलेगा।

4: इसमें पुराने नोट के मुकाबले महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन व पोजिशन अलग है।

5: नोट को हल्का सा मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से बदलकर नीला नजर आएगा।

Indian Currency How to identify fake or real note of 500 rupee check with these 15 ways
ऐसे पहचानें नोट नकली है या असली - फोटो : istock
6: पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज व आरबीआई का लोगो थोड़ा दाहिनी तरफ है।
7: नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर व इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी मौजूद है।
8: सबसे ऊपर में बाईं तरफ और सबसे नीचे में दाहिने तरफ लिखे नंबर का आकार बाएं से दाएं तरफ बड़ा होता जाता है।
9: इसपर लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है, जो हरा से नीला हो जाता है।
10: नोट पर दाहिनी ओर अशोक स्तम्भ है। वहीं, दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स है, जिसमें 500 लिखा हुआ है। इसके साथ ही दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस होती हैं, जो खुरदरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Currency How to identify fake or real note of 500 rupee check with these 15 ways
ऐसे पहचानें नोट नकली है या असली - फोटो : istock

नोट के पीछे की तरफ
11: वहीं नोट के पीछे की तरफ प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ होता है।
12: साथ ही स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो भी होता है।
13: वहीं नोट के सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल है।
14: 500 के नोट पर भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर बनी हुई है।
15: इसके साथ ही देवनागरी में 500 लिखा होता है।

विज्ञापन
Indian Currency How to identify fake or real note of 500 rupee check with these 15 ways
ऐसे पहचानें नोट नकली है या असली - फोटो : Istock

इसके अलावा वायरल मैसेज में किया गया दावा बिल्कुल गलत है, इस बात की जानकारी खुद पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने दी है, जिसमें उसने कहा है कि 'यह दावा फर्जी है। @RBI के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं', चाहे आरबीआई के गवर्नर का साइन हरी पट्टी के पास हैं या गांधीजी की तस्वीर के पास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed