{"_id":"694a77367952c0bddc0552ad","slug":"important-things-to-consider-while-buying-a-medical-insurance-policy-2025-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Medical Policy: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Medical Policy: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 23 Dec 2025 04:49 PM IST
सार
अगर आप मेडिकल इंश्योरेंस खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, वरना कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Health Insurance
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप मेडिकल पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए नहीं तो भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के समय में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है और इलाज के खर्च को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस का होना बहुत जरूरी है। कई बार देखने को मिलता है कि सही जानकारी के अभाव में लोग अक्सर ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस को खरीद लेते हैं जो जरूरत के समय काम नहीं आते।
इंश्योरेंस की शर्तें, कवरेज, वेटिंग पीरियड और क्लेम प्रोसेस जैसे प्रमुख बिंदुओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए वरना बाद में ये पछतावे का कारण बन सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस तो हम ले लेते हैं लेकिन बाद में अस्पताल में भर्ती होने पर यह पता चलता है कि बीमारी पॉलिसी में कवर ही नहीं है या फिर कैशलेस सुविधा उपलब्ध नहीं है।
2 of 5
Health Insurance
- फोटो : Adobe Stock
मेडिकल पॉलिसी लेते समय सबसे पहले उसके कवरेज के बारे में अच्छे से पता करें। इस दौरान यह देखें कि पॉलिसी में किन बीमारियों, सर्जरी और इलाज को शामिल किया गया है। कम प्रीमियम के चक्कर में सीमित कवरेज वाली पॉलिसी को खरीदने से बचें, नहीं तो आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय दूसरा महत्वपूर्ण पहलू नेटवर्क अस्पतालों की सूची है। आप जिस शहर रहते हैं, वहां इंश्योरेंस के नेटवर्क अस्पताल उपलब्ध हैं या नहीं इस बारे में जरूर पता करें। आपको कैशलेस इलाज की सुविधा तभी मिलेगी, जब अस्पताल इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क में हो।
अगर आपके शहर का अस्पताल उस इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क में नहीं है तो उसमें इलाज कराने के लिेए आपको पैसे खर्च करने होंगे। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस की शर्तों और नियमों को पढ़ना भी बेहद जरूरी है। अक्सर लोग दस्तावेजों को पढ़े बिना ही पॉलिसी खरीद लेते हैं, जिससे बाद में क्लेम रिजेक्ट होने की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आप जिस इंश्योरेंस कंपनी का बीमा खरीद रहे हैं उसकी क्लेम सेटलमेंट रेशियो के बारे में जरूर पता करें। अगर कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो अच्छा है, तो वहां से क्लेम पास होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके साथ ही कस्टमर सपोर्ट और ऑनलाइन क्लेम प्रोसेस की सुविधा भी महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।