फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: जून में ही पूरे करा लें आधार कार्ड से जुड़े ये तीन जरूरी काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Fri, 02 Jun 2023 01:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: Complete These Three Important Tasks Related To Aadhaar Card In June
Aadhaar Card - फोटो : istock

Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड के चलते ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट सीधे हम तक पहुंच रहा है। आज के समय नौकरी, बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर कई जरूरी जगहों पर इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिकल डिटेल्स दर्ज होती हैं। ऐसे में आज के समय आधार कार्ड हमारे लिए काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। वहीं जिन लोगों का आधार कार्ड बने करीब 10 साल या उससे ऊपर हो गया है। उनको आधार कार्ड अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको आधार कार्ड से जुड़े तीन महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जून महीने में जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Aadhaar Card: Complete These Three Important Tasks Related To Aadhaar Card In June
Aadhaar Card - फोटो : Istock

पैन आधार लिंक

पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम तिथि 30 जून, 2023 निश्चित की गई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए। 

Aadhaar Card: Complete These Three Important Tasks Related To Aadhaar Card In June
Aadhaar Card - फोटो : Istock

अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं। ऐसे में पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड डिएक्टिवेट होने के बाद बैंक से जुड़े कई जरूरी काम आप नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: Complete These Three Important Tasks Related To Aadhaar Card In June
Aadhaar Card - फोटो : i stock

आधार कार्ड अपडेट

आप 14 जून, 2023 तक डिजिटल इंडिया के तहत अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं। MyAadhaar पोर्टल पर यह सेवा बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है। आप पोर्टल पर विजिट करके नाम, जेंडर, जन्मतिथि को मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Aadhaar Card: Complete These Three Important Tasks Related To Aadhaar Card In June
Aadhaar Card - फोटो : istock

आधार EPFO लिंक

1 जून से EPFO के नियमों में बदलाव हुआ है। इस नियम के अंतर्गत पीएफ खाताधारकों को अपने अकाउंट से आधार लिंक कराना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed