फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं नया पता, ये रहा तरीका

Tue, 05 Sep 2023 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Sep 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
How to update your new address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Update Aadhaar Card Address: अगर यूं कहा जाए कि आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड है, तो शायद इसमें दो राय न हो? बैंक में खाता खुलवाने से लेकर एक सिम कार्ड लेना हो या फिर गैस कनेक्शन लेना हो आदि। लगभग हर एक जगह पर आधार की जरूरत होती है। ये पहचान पत्र के अलावा एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी काम करता है। वैसे तो आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम, उम्र, पिता का नाम समेत पता भी होता है। पर कई बार घर बदलने के कारण या फिर आधार पर गलत घर का पता प्रिंट होने की वजह से लोग पते को बदलवाना चाहते हैं। अगर आप भी किसी कारण से अपने आधार पर छपे पते को बदलवाना चाहते हैं, तो आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका सरल तरीका जान सकते हैं...

How to update your new address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

आधार में पता अपडेट करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड में पता गलत प्रिंट हुआ है या आपने नया घर लिया है, तो ऐसी स्थिति में आप अपने आधार में नया पता अपडेट करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • यहां जाकर आपको 'माय आधार' सेक्शन में जाना है
How to update your new address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इस सेक्शन में जाने के बाद आपको 'अपडेट माय आधार' के विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
  • फिर आपको एक नया लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to update your new address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा और आप जिस चीज को अपडेट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें
  • जैसे- पते पर क्लिक करना है
  • यहां से आप अपने आधार में पते के अलावा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या फिर फोटो भी अपडेट करवा सकते हैं
विज्ञापन
How to update your new address in your aadhaar card
आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • फिर आपको पता अपडेट करने के लिए मांगे गए दस्तावेज को यहां स्कैन करके अपलोड करना है
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरें और 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें
  • फिर ओटीपी को दर्ज करें और अपडेट पर क्लिक कर दीजिए
  • फिर आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है, जिसके बाद कुछ समय के अंदर आपका नया पता आधार में अपडेट हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed