फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: आधार कार्ड में सही करवाना है नाम या बदलवाना है एड्रेस, यहां जान लें सरल तरीका

Sat, 31 May 2025 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 31 May 2025 06:07 PM IST
सार

Aadhaar Card Kaise Update Karein: अगर आपके आधार कार्ड में भी कोई चीज गलत प्रिट हो गई है। जैसे, नाम, जन्मतिथि, एड्रेस आदि। ऐसे में आप इन चीजों को अपडेट करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Update Name or Change Address in Aadhaar Card Check Step by Step Process
आधार कार्ड में कोई चीज कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Card Update Process In Hindi: लगभग हर एक काम के लिए हमें अलग-अलग चीजों की जरूरत पड़ती है। जैसे, दस्तावेजों की। दरअसल, किसी काम के लिए हमें राशन कार्ड चाहिए होता है तो किसी काम के लिए हमें ड्राइविंग लाइसेंस और कई कामों के लिए वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड की।

इसी क्रम में एक और दस्तावेज की जरूरत है जिसकी जरूरत कई सारे कामों में पड़ती है और वो है आधार कार्ड। अपनी पहचान बतानी हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना हो या फिर किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभ लेना हो आदि। आपको ऐसे ही कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं, अगर आपके आधार में कोई चीज गलत प्रिंट हुई है तो क्या आप जानते हैं आप इसे कैसे ठीक करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। आगे आप इसके प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

How to Update Name or Change Address in Aadhaar Card Check Step by Step Process
आधार कार्ड में कोई चीज कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आधार में गलत प्रिंट हुई चीजों को ऐसे करवा सकते हैं ठीक:-

स्टेप 1

  • अगर आपके आधार कार्ड में भी कोई चीज गलत प्रिंट हो गई है तो आप उसे सही करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको सबसे पहले अपॉइंटमेंट लेनी है या आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं
  • अब जिस दिन केंद्र पर आपको बुलाया जाए उस दिन अपने दस्तावेज लेकर जाए
How to Update Name or Change Address in Aadhaar Card Check Step by Step Process
आधार कार्ड में कोई चीज कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको केंद्र से करेक्शन फॉर्म लेना है
  • इस फॉर्म को आपको भरना है जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी है
  • फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार कार्ड नंबर जैसी जरूरी चीजें भरनी होती हैं
  • साथ ही आपको इस करेक्शन फॉर्म में ये भी बताना है कि आपको अपने आधार कार्ड में क्या अपडेट करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Update Name or Change Address in Aadhaar Card Check Step by Step Process
आधार कार्ड में कोई चीज कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • आप आधार में नाम, एड्रेस, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर जैसी कई अन्य कामों को अपडेट करवा सकते हैं
  • अब आपको इस फॉर्म को और संबंधित दस्तावेजों को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाना है
  • इसके बाद अधिकारी आपके फॉर्म को देखता है और आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करता है
  • फिर आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपका सत्यापन होता है
विज्ञापन
How to Update Name or Change Address in Aadhaar Card Check Step by Step Process
आधार कार्ड में कोई चीज कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपके द्वारा बताई गई चीज सिस्टम में अपडेट की जाती है
  • फिर आपको एक स्लिप दी जाती है जिससे आप अपडेट करवाई चीज को चेक कर सकते हैं
  • अब कुछ दिनों के भीतर आपके आधार में वो चीज अपडेट हो जाती है जो आपने करवाई है
  • आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं या ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed