Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
How to Update Name in Aadhaar Mobile Number Change Kaise Kare UIDAI Aadhaar Card Mobile App
{"_id":"684fc22d7690228dea0d5622","slug":"how-to-update-name-in-aadhaar-mobile-number-change-kaise-kare-uidai-aadhaar-card-mobile-app-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: नाम से लेकर मोबाइल नंबर बदलने तक खुद अपडेट कर पाएंगे सबकुछ, आधार की फोटोकॉपी की भी नहीं होगी जरूरत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar: नाम से लेकर मोबाइल नंबर बदलने तक खुद अपडेट कर पाएंगे सबकुछ, आधार की फोटोकॉपी की भी नहीं होगी जरूरत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:35 PM IST
सार
Aadhaar Card Ka News Mobile App Kab Aayega: आधार कार्ड से जुड़े अब ज्यादातर काम आप अपने मोबाइल से ही कर पाएंगे यानी आपको अब हर काम के लिए आधार सेवा केंद्र नहीं जाना होगा। ऐसा जल्द हो सकता है, क्योंकि यूआईडीएआई एक नया एप लेकर आने वाला है।
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aadhaar Card Mobile New App: वर्ष 2009 जब आधार कार्ड की शुरुआत हुई थी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत सरकार की वो इकाई है जो आधार से जुड़ी चीजों को देखती है। किसी को आधार कार्ड जारी करना हो या आधार कार्ड में कोई बदलाव करना हो या फिर आधार से जुड़ा कोई भी छोटा बड़ा काम हो, तो ये सब यूआईडीएआई के अधीन ही होता है।
वहीं, अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम अपडेट करवाना है या फिर मोबाइल नंबर बदलना है आदि। आपको ज्यादातर काम के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आधार को लेकर अब ज्यादातर काम इसकी नई एप से संभव हो पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर वे कौन से काम हैं जिन्हें आप खुद कसे कर पाएंगे। आधार कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
आएगा नया एप
दरअसल, यूआईडीएआई आने वाले दिनों में एक नई एप लेकर आने वाला है। इस एप का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि हर एक काम के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर नहीं जाना होगा। नाम से लेकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने जैसे अनेकों काम इस एप से हो सकेंगे।
3 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आधार का एक नया एप बनाया गया है। इसमें लगभग एक लाख मशीनों में से 2000 मशीनों को नए टूल पर अपडेट किया गया है। भुवनेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी में ये भी बताया गया कि फिंगरप्रिंट और IRIS देने के अलावा बाकी सभी काम आधार कार्डधारक घर बैठे खुद ही कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
नहीं पड़ेगी फोटोकॉपी देने की जरूरत
मौजूदा समय में अगर हमें किसी को आधार कार्ड देना होता है तो हमें उसकी फोटोकॉपी देनी होती है। जैसे, बैंक में या अन्य जगहों पर। ऐसे में इस नए एप के आ जाने से फोटोकॉपी देना बंद हो जाएगा, क्योंकि कार्डधारक मोबाइल से मोबाइल या एप से एप के माध्यम से ही क्यूआर कोड स्कैन करके अपना आधार सामने वाले व्यक्ति को साझा कर सकेगा। इसमें आप चाहें तो मास्क्ड वाला आधार कार्ड या बिना मास्क्ड वाला आधार कार्ड शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आधार कार्ड का नया एप कब आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
इस आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपको किसी होटल में कमरा बुक करना है, किसी को अपनी पहचान सत्यापन करवानी है, प्रॉपर्टी से जुड़ा काम हो, सरकारी या गैर-सरकारी कामों के लिए भी आप क्यूआर कोड के जरिए अपना आधार कार्ड साझा कर सकेंगे। माना जा रहा है कि इससे धोखाधड़ी को रोकने में अहम मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।