Update PF KYC Online: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की तरफ से उन लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है, जो लोग नौकरी करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति का नियमों के हिसाब से और कंपनी साइज के मुताबिक हर महीने सैलरी से एक निश्चित अमाउंट पीएफ के रूप में कटता है। पीएफ खाते में जमा होने वाले इस पैसे पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, इस खाते में जमा पैसे को आप नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद या फिर पेंशन के रूप में भी ले सकते हैं। पर इसके लिए बेहद जरूरी है कि आपके पीएफ खाते में केवाईसी अपडेट हो, क्योंकि अगर ये अपडेट नहीं होगी तो आपको पैसे निकालने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने भी अब तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इसे घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"642d5b6855c94a407700dbb9","slug":"how-to-update-kyc-details-in-epf-online-know-pf-kyc-kaise-kare-easy-steps-2023-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF KYC: इस सरल तरीके से घर बैठे पीएफ खाते में कर लें केवाईसी अपडेट, वरना पैसे निकालने में आ सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF KYC: इस सरल तरीके से घर बैठे पीएफ खाते में कर लें केवाईसी अपडेट, वरना पैसे निकालने में आ सकती हैं दिक्कतें
Thu, 06 Apr 2023 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
पीएफ खाते की ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ खाते की ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें?
- फोटो : istock
पीएफ खाते में घर बैठे केवाईसी अपडेट करने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपने भी अपने पीएफ खाते में अब तक केवाईसी अपडेट नहीं की है, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको कंप्यूटर में ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface को खोलना है
- वेबसाइट खुलने के बाद आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर लेना है
पीएफ खाते की ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- जैसे ही लॉगिन हो जाएगा, तो आपको ‘मैनेज’ वाले सेक्शन में जाना है
- यहां आपको तीसरे नंबर पर ‘केवाईसी’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें
- फिर आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको आधार नंबर, पैन नंबर और बैंक खाते की जानकारी जैसी चीजें दिखेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ खाते की ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको नजर आ रही दस्तावेज की लिस्ट में से उसके आगे टिक करना है, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं
- उदाहरण के लिए अगर पैन कार्ड को अपडेट करना है, तो उस पर टिक करें या आधार को तो आधार कार्ड पर टिक करें
विज्ञापन
पीएफ खाते की ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आपको ‘पेंडिंग केवाईसी’ वाले सेक्शन में जाकर सेव वाले बटन पर क्लिक कर देना है
- ऐसा करते ही आपकी केवाईसी का स्टेस पेडिंग शो करेगा
- इसके बाद संबंधित विभाग के डाटा के हिसाब से ईपीएफओ इसे वेरिफाई कर देगा और आपकी केवाईसी अपडेट हो जाएगी।