फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि होने पर अटक सकते हैं जरूरी काम, ऐसे करें घर बैठे मिनटों में सुधार

Sat, 07 May 2022 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 May 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
how to update date of birth in aadhaar card online follow these steps
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

हमें अपने अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। जैसे- अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के दस्तावेजों की जरूरत होगी। जबकि राशन लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत होगी आदि। इसी तरह आज के समय में आपको एक दस्तावेज की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, और वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, हर एक काम से इसे लिंक किया जा चुका है या किया जा रहा है। बैंक के काम हो, गैस सब्सिडी हो, पीएफ खाते का काम हो आदि। इन सभी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार लोगों को तब दिक्कत आती है, जब उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत होती है। ऐसी स्थिति में आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसे ठीक करवाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे आधार में अपनी जन्मतिथि ठीक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to update date of birth in aadhaar card online follow these steps
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

क्या कहना है यूआईडीएआई का?

  • यूआईडीएआई के मुताबिक, सिर्फ डिक्लेयर्ड या अनवेरिफाइड जन्मतिथि को ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में आपको इसे ठीक करवा लेना चाहिए, ताकि आपके कोई काम न अटके।
how to update date of birth in aadhaar card online follow these steps
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

क्या दस्तावेज चाहिए

  • आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, सरकारी बोर्ड या विश्वविद्याल द्वारा जारी मार्कशीट आदि में से एक दस्तावेज चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to update date of birth in aadhaar card online follow these steps
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे सही करवा सकते हैं जन्मतिथि:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाएं
  • फिर ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करें
  • अब अपना आधार नंबर यहां दर्ज करें
  • फिर कैप्चा कोड और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
विज्ञापन
how to update date of birth in aadhaar card online follow these steps
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब सामने आए ऑप्शन में से ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ वाला विकल्प चुनें
  • अब जिस चीज को अपडेट करना है वो चुनें और सारी जानकारी भर दें
  • इसके बाद मोबाइल पर फिर से ओटीपी आएगा, जिसे भकर वेरिफाई कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed