हमें अपने अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। जैसे- अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के दस्तावेजों की जरूरत होगी। जबकि राशन लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत होगी आदि। इसी तरह आज के समय में आपको एक दस्तावेज की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, और वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, हर एक काम से इसे लिंक किया जा चुका है या किया जा रहा है। बैंक के काम हो, गैस सब्सिडी हो, पीएफ खाते का काम हो आदि। इन सभी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार लोगों को तब दिक्कत आती है, जब उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत होती है। ऐसी स्थिति में आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसे ठीक करवाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे आधार में अपनी जन्मतिथि ठीक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62763b51dfa3663e77190e27","slug":"how-to-update-date-of-birth-in-aadhaar-card-online-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि होने पर अटक सकते हैं जरूरी काम, ऐसे करें घर बैठे मिनटों में सुधार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: आधार कार्ड में गलत जन्मतिथि होने पर अटक सकते हैं जरूरी काम, ऐसे करें घर बैठे मिनटों में सुधार
Sat, 07 May 2022 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 07 May 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
क्या कहना है यूआईडीएआई का?
- यूआईडीएआई के मुताबिक, सिर्फ डिक्लेयर्ड या अनवेरिफाइड जन्मतिथि को ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में आपको इसे ठीक करवा लेना चाहिए, ताकि आपके कोई काम न अटके।
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
क्या दस्तावेज चाहिए
- आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, सरकारी बोर्ड या विश्वविद्याल द्वारा जारी मार्कशीट आदि में से एक दस्तावेज चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ऐसे सही करवा सकते हैं जन्मतिथि:-
स्टेप 1
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाएं
- फिर ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करें
- अब अपना आधार नंबर यहां दर्ज करें
- फिर कैप्चा कोड और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
विज्ञापन
आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब सामने आए ऑप्शन में से ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ वाला विकल्प चुनें
- अब जिस चीज को अपडेट करना है वो चुनें और सारी जानकारी भर दें
- इसके बाद मोबाइल पर फिर से ओटीपी आएगा, जिसे भकर वेरिफाई कर दें।