फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: क्या आप भी भूल जाते हैं मोबाइल का पैटर्न या पासवर्ड? तो ऐसे कर सकते हैं मिनटों में अनलॉक

Tue, 19 Jul 2022 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Jul 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
How to Unlock Phone Instantly When Forgotten Pattern or Password Know Step by Step Process in Hindi
How to Unlock Phone Pattern: मोबाइल का पैटर्न अनलॉक करने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

Mobile Pattern Unlock Tips: अपने आसपास आप जितने भी लोगों को देखते होंगे, आपको उनमें से लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर घर पर बैठे बुजुर्ग लोगों तक की जरूरत मोबाइल फोन बन चुका है। घर बैठे शॉपिंग करनी हो, घर बैठे बिजली का बिल जमा करना हो, बैंक से जुड़े काम करने हो, खाना मंगवाना हो आदि। मोबाइल के जरिए आप ऐसे ही नाजाने कितने काम आसानी से कर सकते हैं। लेकिन मोबाइल में यूजर की ज्यादा जानकारी होने के कारण इसकी सुरक्षा करना भी जरूरी है, जिसके लिए लोग अपने मोबाइल में पैटर्न या पासवर्ड का लॉक लगाकर रखते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि कभी आप पैटर्न या पासवर्ड भूल जाएं, तो फिर कैसे इसे अनलॉक कर सकते हैं? शायद आप इस बारे में नहीं जानते हों? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में आप अपने मोबाइल फोन को कैसे अनलॉक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Unlock Phone Instantly When Forgotten Pattern or Password Know Step by Step Process in Hindi
How to Unlock Phone Pattern: मोबाइल का पैटर्न अनलॉक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

पैटर्न या पासवर्ड भूलने पर ऐसे कर सकते हैं मोबाइल फोन को अनलॉक:-

स्टेप 1

  • अगर आपके साथ कभी ऐसा होता है कि आप अपने मोबाइल फोन का पैटर्न या पासवर्ड भूल गए हैं, और अब आप अपने मोबाइल के लॉक को नहीं खोल पा रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आपको पहले अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करना है और फिर लगभग एक मिनट का इंतजार करना है।
How to Unlock Phone Instantly When Forgotten Pattern or Password Know Step by Step Process in Hindi
How to Unlock Phone Pattern: मोबाइल का पैटर्न अनलॉक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर मोबाइल फोन के पावर बटन और आवाज कम करने वाले बटन को एक साथ दबाना है। ऐसा तब तक करें, जब तक कि आपका मोबाइल रिकवरी मोड में न चला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Unlock Phone Instantly When Forgotten Pattern or Password Know Step by Step Process in Hindi
How to Unlock Phone Pattern: मोबाइल का पैटर्न अनलॉक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब जब आपका मोबाइल फोन रिकवरी मोड में पहुंच गया है, तो यहां पर आपको 'फैक्ट्री रिसेट' का ऑप्शन चुनना है। इसके बाद आपके सामने 'वाइप कैशे' का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें ताकि आपका सारा डाटा क्लियर हो पाए।
विज्ञापन
How to Unlock Phone Instantly When Forgotten Pattern or Password Know Step by Step Process in Hindi
How to Unlock Phone Pattern: मोबाइल का पैटर्न अनलॉक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद और थोड़ा इंतजार करने के बाद आपको अपना मोबाइल फोन दोबारा ऑन करना है। अब आपका मोबाइल फिर से ऑन हो जाएगा। हालांकि, इसमें मौजूद सारा डाटा डिलीट जरूर हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed