Electricity Meter Shifting Process in Hindi: हम जो बिजली इस्तेमाल करते हैं उसके लिए हमें पैसे चुकाने होते हैं जो बिजली के बिल के रूप में भुगतान करना होता है। आपने कितनी बिजली खर्च की है और आपको कितने पैसे बिजली विभाग को देने हैं इसका पूरा हिसाब आपके बिजली के मीटर में आने वाले यूनिट से बनता है। मतलब कि जितने यूनिट उतने यूनिट को प्रत्यके यूनिट के दाम से गुणा करके बिजली का खर्च निकाला जाता है। इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी आपके मीटर की रीडिंग लेकर आपका बिल निकालते हैं, लेकिन कई लोगों के मीटर घर के अंदर होते हैं और जब वे कभी घर पर नहीं होते हैं तो उनका बिल नहीं निकल पाता है। ऐसे में लोगों को दिक्कत होती है, इसलिए अगर आप चाहें तो अपने बिजली के मीटर को घर के बाहर लगवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66a37b4c626bb594ad0c6d5c","slug":"how-to-shift-electricity-meter-check-process-and-fee-2024-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या आपको भी लगवाना है घर के बाहर बिजली का मीटर? तो यहां जानें फीस समेत तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या आपको भी लगवाना है घर के बाहर बिजली का मीटर? तो यहां जानें फीस समेत तरीका
Fri, 26 Jul 2024 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर मीटर लगवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर मीटर लगवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Istock
- दरअसल, अगर आपका बिजली का मीटर भी घर के अंदर है और आप कभी कहीं चले जाते हैं जिसके कारण आपका बिजली का बिल नहीं निकल पाता है, तो आप इसे घर के बाहर लगवा सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है जिसके लिए आपको आवेदन देना होता है।
घर के बाहर मीटर लगवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
घर के बाहर बिजली का मीटर लगवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपके बिजली का मीटर भी घर के अंदर है और आप इसे बाहर लगवाना चाहते हैं तो लगवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बिजली विभाग के दफ्तर जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें पूरी जानकारी देनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर मीटर लगवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद अधिकारी आपसे आपके आवेदन को लिखित तौर पर देने के लिए कहते हैं
- इसलिए आपको एक कागज पर अपने मीटर को घर के बाहर लगवाने की एप्लीकेशन लिखनी है
- फिर इस एप्लीकेशन को आपको संबंधित अधिकारी को जमा करवा देनी है
विज्ञापन
घर के बाहर मीटर लगवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके इस आवेदन को आपके लाइन मेन को ट्रांसफर कर दिया जाता है
- फिर आपका लाइन मेन आपके घर आकर आपका मीटर घर के बाहर लगा देता है
- ध्यान रहे कि इसके लिए आपसे शुल्क भी लिया जाता है, अलग-अलग बिजली कंपनी के हिसाब से ये शुल्क अलग-अलग हो सकता है जो 500 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक हो सकता है।