फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: बारिश के सीजन में बाइक का ब्रेक लगाने पर आती है आवाज, तो करें ये काम वरना हो सकती है दुर्घटना

Fri, 26 Jul 2024 02:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
Bike Tips: How To Fix Bike Brakes Noise Problem
Bike Tips - फोटो : Freepik

Bike Tips And Tricks: रोजाना कहीं पर आवाजाही के लिए हम में से अधिकतर लोग बाइक का इस्तेमाल करते हैं। कहीं पर आने जाने के लिए बाइक काफी सुविधाजनक साधन है। लंबा ट्रैफिक जाम लगा हो या पतली गलियां बाइक के जरिए आप आसानी से कहीं पर आ जा सकते हैं। इस कारण बाइक से सफर करने पर समय की भी काफी बचत होती है। अक्सर देखने को मिलता है कि बरसात के सीजन में बाइक में ब्रेक लगाने पर एक खास तरह की आवाज आती है। यह आवाज काफी अजीब और परेशान करने वाली होती है। अगर आपके बाइक से भी इस तरह की आवाज आ रही है तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बाइक के ब्रेक से इस तरह की आवाज आने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बाइक के ब्रेक में से इस तरह की आवाज आने पर तुरंत कराना चाहिए।

Bike Tips: How To Fix Bike Brakes Noise Problem
Bike Tips - फोटो : Freepik

यह आवाज बाइक के ब्रेक सिस्टम से आती है। वे बाइकें जिसमें ड्रम ब्रेकिंग सिस्टम लगा होता है उसी में से यह आवाज आती है। वहीं जिन बाइकों में डिस्क ब्रेक का ब्रेकिंग सिस्टम लगा होता है उसमें से यह आवाज नहीं आती है।

Bike Tips: How To Fix Bike Brakes Noise Problem
Bike Tips - फोटो : Freepik

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में जब धूल या पानी चला जाता है तो उस समय ब्रेक लगाने पर अजीब से आवाज आती है। बरसात के सीजन में जगह जगह पर जलभराव हो जाता है। इस कारण बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम में धूल और पानी चला जाता है और वह ब्रेक लगाने पर अजीब सी आवाज करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Tips: How To Fix Bike Brakes Noise Problem
Bike Tips - फोटो : Freepik

इसके अलावा बाइक का ब्रेक शू जब घिस जाता है उस दौरान भी बाइक में ब्रेक लगाने पर यह आवाज आती है। अगर आप इसको सही समय पर ठीक नहीं कराते हैं तो आपकी बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना काफी अधिक रहती है। 

विज्ञापन
Bike Tips: How To Fix Bike Brakes Noise Problem
Bike Tips - फोटो : Freepik

आप मैकेनिक के पास जाकर ब्रेक की सफाई करवा सकते हैं। इससे बाइक का ब्रेक सिस्टम पहले से अच्छा हो जाता है। वहीं अगर आपकी बाइक का ब्रेक शू पूरी तरह घिस चुका है। इस स्थिति में आपको इसे बदलवा लेना चाहिए। इससे यह आवाज आनी बंद हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed