फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Safety Tips: फोन कभी नहीं होगा हैक, तुरंत सेटिंग्स में करें ये 4 बदलाव

Wed, 24 Sep 2025 08:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

How to secure smartphone from hacking: इन डिटेल्स की मदद से उनके बैंक अकाउंट में सेंध लगाई जाती है या फिर उनके निजी फोटो या वीडियो को लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल किया जाता है। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग्स कर लें, तो इस तरह के खतरे से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
How to secure smartphone from hacking know safety tips
How to secure smartphone from hacking - फोटो : अमर उजाला

How to secure smartphone from hacking: आज के समय स्मार्टफोन का उपयोग सिर्फ कॉल या मेसेज के लिए नहीं किया जाता है बल्कि यह सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस, एंटरटेनमेंट आदि कई कामों के लिए इस्तेमाल में आ रहा है। कई लोग इसमें अपनी बैंकिंग डिटेल्स, कामकाजी डॉक्यूमेंट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों को स्टोर करके रखते हैं।



हालांकि, आज के इस डिजिटल दुनिया में साइबर फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं, जहां लोगों के मोबाइल फोन को हैक करके उनकी गोपनीय जानकारी को चुरा लिया जाता है। इन डिटेल्स की मदद से उनके बैंक अकाउंट में सेंध लगाई जाती है या फिर उनके निजी फोटो या वीडियो को लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल किया जाता है। वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग्स कर लें, तो इस तरह के खतरे से बचा जा सकता है। 

Trending Videos
How to secure smartphone from hacking know safety tips
How to secure smartphone from hacking - फोटो : Adobe Stock

आपको अपने स्मार्टफोन में हमेशा लॉक लगाकर रखना चाहिए। स्क्रीन लॉक का पासवर्ड बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह लंबा हो और उसमें स्पेशल कैरेक्टर्स का उपयोग हो। बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस) को भी एड करें। अगर आप अपने स्मार्टफोन में लॉक लगाकर नहीं रखते हैं तो कोई दूसरा व्यक्ति आपकी निजी डिटेल्स को चोरी करके उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। 

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

How to secure smartphone from hacking know safety tips
How to secure smartphone from hacking - फोटो : FREEPIK

अपने महत्वपूर्ण सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे ईमेल, इंस्टाग्राम में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करके रखें। यह आपके ऑनलाइन अकाउंट में सिक्योरिटी का अतिरिक्त परत जोड़ता है। इस कारण आपके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करना मुश्किल होता है। इसके अलावा यह फिशिंग हमलों से बचाव भी प्रदान करता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
How to secure smartphone from hacking know safety tips
How to secure smartphone from hacking - फोटो : FREEPIK

आपको अपने स्मार्टपोन को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। स्मार्टफोन कंपनियां समय समय पर सिक्योरिटी अपडेट जारी करती रहती हैं। ये अपडेट्स स्मार्टफोन की सुरक्षा कमजोरियों को ठीक करने का काम करते हैं। इसके अलावा अपने फोन में केवल विश्वसनीय स्त्रोतों से ही एप्लीकेशन डाउनलोड करें। 

Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका

विज्ञापन
How to secure smartphone from hacking know safety tips
How to secure smartphone from hacking - फोटो : FREEPIK

स्मार्टफोन का उपयोग करते समय किसी भी अंजान लिंक्स पर क्लिक न करें। इसके अलावा कोई ऐसी अटैचमेंट फाइल को ओपन न करें, जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं। कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।

Navratri 2025: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग हुए बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें मिलावट का पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed