फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

House Construction: घर की कंस्ट्रक्शन कराते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत

Tue, 22 Jul 2025 03:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

घर का निर्माण कार्य करवाते समय कंस्ट्रक्शन की योजना बनाते समय सही रणनीति का अपनाना जरूरी है। इसके अलावा सही कॉन्ट्रैक्टर और मैटीरियल का चयन करके आप घर बनवाते समय अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to save money during house construction
How to save money during house construction - फोटो : AdobeStock

घर बनवाना हम सब का सपना होता है। इस कारण कई लोग अपनी आमदनी में से पैसों की बचत करने लगते हैं। एक समय के बाद जब ठीक ठाक पैसे इकट्ठा हो जाते हैं, तो लोग घर का निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं। हालांकि, घर का निर्माण कार्य करवाते समय आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही से इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। कई बार देखने को मिलता है कि घर के कंस्ट्रक्शन कार्य में लोग जल्दबाजी या अधूरी जानकारी की वजह से ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से समय की बर्बादी तो होती ही है साथ में लाखों रुपये का अतिरिक्त खर्चा भी आता है। घर का निर्माण कार्य करवाते समय कंस्ट्रक्शन की योजना बनाते समय सही रणनीति का अपनाना जरूरी है। इसके अलावा सही कॉन्ट्रैक्टर और मैटीरियल का चयन करके आप घर बनवाते समय अच्छी खासी पैसों की बचत कर सकते हैं। 

How to save money during house construction
How to save money during house construction - फोटो : AdobeStock

आपको किसी अनुभवी आर्किटेक्ट या इंजीनियर की मदद लेकर घर का नक्शा तैयार करवाना चाहिए। घर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उसका आकार और डिजाइन को तय करें। इससे बाद में बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिखावे और बेकार की जगहों को बनाने से बचें। इसमें ज्यादा खर्चा आ सकता है। 

How to save money during house construction
How to save money during house construction - फोटो : AdobeStock

निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले बजट तैयार करें। मैटीरियल, लेबर, फर्निशिंग, इंटीरियर आदि सब में आपका कितना रुपये खर्च हो सकता है उसकी अनुमानित लागत का पता करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to save money during house construction
House Construction - फोटो : AdobeStock

घर बनवाने के लिए आपको क्वालिटी मैटीरियल सही दाम पर खरीदना चाहिए। अगर आप थोक में बिल्डिंग मैटीरियल को खरीदते हैं तो आपको रेट थोड़ा कम मिल सकता है। भरोसेमंद सप्लायर से ही मैटीरियल की खरीदारी करें। 

विज्ञापन
How to save money during house construction
House Construction - फोटो : AdobeStock

घर बनावने के लिए अनुभवी और भरोसेमंद ठेकेदार का चयन करें। अगर आप सस्ते और अनुभवहीन ठेकेदार का चयन घर का निर्माण कार्य करवाने के लिए करते हैं, तो कुछ पैसे बचाने के चक्कर में आपका ज्यादा खर्च आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed