PM Shram Yogi Maandhan Yojana: देश में करोड़ों लोग असंगठित क्षेत्र (रिक्शा चालक, घरेलू नौकर, दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, दर्जी, मोची, माली आदि) में काम करते हैं। जीवन के शुरुआत पड़ाव पर ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। वहीं जब इनकी उम्र ढलने लगती है और शारीरिक रूप से कमजोर होने लगते हैं तो न इनके पास कोई पेंशन होती है और न ही कोई आर्थिक सहारा। असंगठित क्षेत्र से जुड़े इन मेहनतकश लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद एक नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है। देश में कई श्रमिक इस योजना में अपना खाता खुलवाकर निवेश कर रहे हैं।
PM SYMY: श्रमिक ऐसे करें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:25 PM IST
सार
PM Shram Yogi Maandhan Yojana: इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद एक नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है। देश में कई श्रमिक इस योजना में अपना खाता खुलवाकर निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन