फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Life Hacks: घर के दरवाजों-खिड़कियों पर लग गया है जंग, तो इन चार तरीकों से मिनटों में हो जाएगा साफ

Fri, 19 Aug 2022 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Aug 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
How to Remove Rust From Iron Window Frames and Doors
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala

Remove Rust From Iron: जब हम घर बनाते हैं तो हर एक चीज का ध्यान रखते हैं, ताकि हमारी मेहनत की कमाई ठीक जगह पर लगे। जमीन लेने से लेकर घर बनाने तक हर एक छोटी चीज का ध्यान रखते हैं, जो कि जरूरी भी है। घर ठीक से बना हो, लाइटिंग ठीक हो, घर दिखने में सुंदर हो, दरवाजे-खिड़कियां अच्छी क्वालिटी के हो आदि। बात अगर दरवाजे और खिड़कियों की करें, तो इन पर जंग लग ही जाता है। फिर चाहे आप कितनी अच्छी क्वालिटी के ये लगवा लें और कितना ही अच्छा रंग करवा लें। एक बार पानी के संपर्क में आने के बाद या अन्य कारणों की वजह से भी घर के दरवाजे और खिड़कियों में जंग लगने लगता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इस जंग को हटा नहीं सकते हैं। बस आपको कुछ तरीके अपनाने पड़ते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों से जंग को छुटा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Remove Rust From Iron Window Frames and Doors
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : iStock

इन तरीकों से हटा सकते हैं जंग:-

बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करके आप खिड़की और दरवाजे पर लगे जंग को छुटा सकते हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। फिर इसे जंग वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर छोड़ दें। आखिर में किसी टूथब्रश से इसे साफ कर लें।
How to Remove Rust From Iron Window Frames and Doors
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

नमक और नींबू

  • आप नींबू और नमक की मदद से जंग निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको जंग लगी जगह पर नमक डालकर उसकी एक परत बना लेनी है। फिर इस पर आपको नींबू का रस डालना है। अब इसे लगभग 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर आखिर में नींबू के छिलके से रगड़कर इसे साफ कर लें। आप देखेंगे कि जंग हट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Remove Rust From Iron Window Frames and Doors
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock

सफेद सिरका

  • आपको करना ये है कि जंग लगी खिड़की और दरवाजों पर सफेद सिरके को डाल देना है। कुछ घंटे इसे ऐसे ही भीगे रहने दे। अब एक सिरके में डूबा हुआ कपड़ा लें और फिर इससे दरवाजे और खिड़कियों को साफ कर लें।
विज्ञापन
How to Remove Rust From Iron Window Frames and Doors
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock

आलू और बर्तन धोने वाला साबुन

  • आलू और बर्तन धोने वाला साबुन बड़े से बड़े जंग को निकालने में मददगार हो सकता है। आपको पहले एक आलू को दो भागों में काटना है और बर्तन धोने वाले साबुन में डुबाकर जंग वाली जगह पर रगड़ना है। ऐसा करने से जंग हट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed