फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: हर साल आपको भी मिलेंगे 6 हजार रुपये, ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन

Tue, 15 Apr 2025 01:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 01:37 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to register in pm kisan samman nidhi yojana know step by step process here
kisan new - फोटो : Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में साल 2019 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को तीन समान किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। 

How to register in pm kisan samman nidhi yojana know step by step process here
kisan new - फोटो : Freepik

ऑनलाइन आवेदन

  • अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
How to register in pm kisan samman nidhi yojana know step by step process here
kisan new - फोटो : Freepik
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको रूरल या अर्बन में किसी एक का चयन करके अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को सत्यापित करना है। 

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to register in pm kisan samman nidhi yojana know step by step process here
kisan new - फोटो : Freepik

यह करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके बाकी डिटेल्स फिल करनी है और फॉर्म सबमिट कर देना है। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to register in pm kisan samman nidhi yojana know step by step process here
document new - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन आवेदन

  • वहीं आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर ऑफलाइन भी इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
  • यहां एजेंट दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करेगा।
  • अगर आप पात्र हुए तो वह स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed