आज का दौर बदल चुका है, हम तकनीकी रूप से आगे बढ़ रहे हैं और अब लोग घर बैठे अपना लगभग सभी काम कर लेते हैं। ऑनलाइन पढाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक की आदतें हम काफी हद तक अपना चुके हैं। मतलब कुछ भी करना हो तो मोबाइल फोन या कंप्यूटर में एक क्लिक से आप कर सकते हैं। इन सबके बीच ऑनलाइन खरीदारी को भी काफी ज्यादा अहमियत मिली है। मोबाइल के कवर खरीदने से लेकर घर की जरूरत के सामान तक, सबकुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से मंगाना ही पसंद करते हैं। वहीं, त्योहारों के मौके पर तो लोग कई तरह के आकर्षक ऑफर का भी लाभ उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खरीदारी में कई तरह के जालसाज सेंध लगाने के लिए हमेशा तैयार बैठे होते हैं? शायद नहीं, लेकिन आपको ऑनलाइन खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए, नहीं तो इससे आपको भारी चपत तक लग सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61c0490a95eb885b7049ec55","slug":"how-to-protect-your-bank-account-money-during-online-shopping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग के हैं शौकीन, तो इन तीन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लग सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग के हैं शौकीन, तो इन तीन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो लग सकती है चपत
Mon, 20 Dec 2021 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
किसी भी जगह लॉगिन न करें
- कई बार हम ऑनलाइन खरीदारी किसी भी कंप्यूटर या किसी दूसरे के मोबाइल से कर लेते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। आपको अपने मोबाइल और सुरक्षित कंप्यूटर के जरिए ही ऑनलाइन खरीदारी करनी चाहिए। साथ ही यहां से अपनी जानकारी भी खरीदारी के बाद हटा दें।
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Istock
पासवर्ड सेव न करें
- आपका कमजोर पासवर्ड और खरीदारी के बाद वेबसाइट से पासवर्ड न हटाना आपको खतरे में डाल सकते हैं। आपको किसी भी शॉपिंग वेबसाइट पर अपना पासवर्ड सेव नहीं करना चाहिए। हैकर्स द्वारा समय-समय पर इन पर हमला किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Istock
सिक्योरिटी का इस्तेमाल करें
- हमें सर्विस मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें अगर कोई भी आपके खाते पर लॉगिन करने का प्रयास करता है, तो आपको मैसेज और ईमेल के जरिए सूचित किया जाता है। वहीं, मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए हैकर्स के हमले को रोका जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Istock
पासवर्ड बदलते रहें
- जितना जरूरी है कि एक मजबूत पासवर्ड रखा जाए, ताकि जालसाज इसे तोड़ न पाए। तो वहीं दूसरी तरफ आपको अपना पासवर्ड भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। शब्दों और अंको का अच्छा इस्तेमाल करके आप एक मजबूत पासवर्ड बनाएं, और इसे समय-समय पर जरूर बदलें।