विधानसभा चुनाव 2022 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक विधेयक को पास किया है। इसके अंतर्गत मतदाता को अपने आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड को लिंक करना होगा। इस विधेयक का मकसद देश में चुनावी सुधार को लाना है। इससे पहले कोई भी व्यक्ति गांव या शहर में रहकर दोनों जगहों से अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकता था। ऐसे में वो एक चुनाव में दो बार वोट करने में सक्षम होता था। वहीं अब आधार कार्ड से वोटर आईडी के लिंक होने के बाद वो ऐसा नहीं कर पाएगा। इससे चुनावों में पारदर्शिता देखने को मिलेगी। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार के साथ लिंक कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
{"_id":"61c03139b6e9f6467e4a8323","slug":"aadhaar-voter-id-link-process-how-to-link-your-aadhaar-with-voter-id-card-latest-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar-Voter ID link: आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना है बेहद आसान, ये रहा सरल तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar-Voter ID link: आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करना है बेहद आसान, ये रहा सरल तरीका
Mon, 20 Dec 2021 01:19 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : https://www.nvsp.in/
- आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल की वेबसाइट https://voterportal.eci.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
- उसके बाद आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और वोटर आईडी कार्ड के नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां अपना राज्य, जिला, व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि को दर्ज करें।
आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : iStock
- इस प्रोसेस को करने के बाद नेक्स्ट स्टेप पर सर्च बटन पर क्लिक करें। अगर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी सही है, तो डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी।
- अब आपको फीड आधार नंबर के ऑप्शन का चयन करना है। ये विकल्प आपको स्क्रीन की बाईं तरफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : iStock
- नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार कार्ड, आधार संख्या, मतदाता पहचान संख्या आदि जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- दर्ज की गई इन जानकारियों को एक बार ध्यानपूर्वक चेक करके उसे सबमिट कर दें।
विज्ञापन
आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : Election Commission of India
- इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया जाएगा।