फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आप भी कर रहे हैं ये गलतियां, तो आपका मोबाइल फोन भी हो सकता है हैक, ऐसे बचें

Mon, 22 May 2023 03:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 May 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
how to protect the mobile phone from hackers follow these steps
किन गलतियों से मोबाइल हैक हो सकता है? - फोटो : istock

Mobile Hackers Alert: किसी को कॉल करनी हो, मनोरंजन करना हो, ऑनलाइन बैंकिंग करनी हो, कोई फॉर्म भरना हो, किसी चीज के बारे में जानकारी लेनी हो, सोशल मीडिया पर समय बिताना हो आदि। ये सभी काम और इनके अलावा भी कई अन्य काम मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। ऐसे में ये समझा जा सकता है कि मोबाइल फोन के न होने पर कितनी दिक्कतें हो सकती हैं। पर इन सबके बीच आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि आपकी छोटी सी गलतियों के कारण आपका मोबाइल फोन हैक तक हो सकता है। ऐसे में आपको भारी नुकसान तक उठाना पड़ सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आपकी वो कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण आपका मोबाइल फोन हैक हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to protect the mobile phone from hackers follow these steps
किन गलतियों से मोबाइल हैक हो सकता है? - फोटो : istock

आपकी इन गलतियों से हैक हो सकता है मोबाइल फोन:-

पहली गलती

  • कभी गलती से भी किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि ये लिंक फेक हो या इसमें वायरस हो जो आपके मोबाइल को हैक कर सकता है। इसलिए पहले लिंक की जांच कर लें।
how to protect the mobile phone from hackers follow these steps
किन गलतियों से मोबाइल हैक हो सकता है? - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • अगर आपको मैसेज या ईमेल के जरिए केवाईसी करने के लिए लिंक आया है, तो बिना जांचे-परखे उस पर क्लिक न करें और न ही कोई जानकारी दें। ध्यान रहे कि जिस चीज से संबंधित ये केवाईसी है, वहां से पहले कंफर्म करें और तभी क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect the mobile phone from hackers follow these steps
किन गलतियों से मोबाइल हैक हो सकता है? - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • आपके ईमेल पर भी कई ऐसे ईमेल आते होंगे जिनमें आपको लॉटरी लगने या बिना शर्त लोन या क्रेडिट कार्ड देने की बात कही जाती होगी। भूलकर भी इन पर यकीन न करें और न ही क्लिक करें। वरना आपका मोबाइल हैक हो सकता है।
विज्ञापन
how to protect the mobile phone from hackers follow these steps
किन गलतियों से मोबाइल हैक हो सकता है? - फोटो : istock

चौथी गलती

  • आप जब भी गूगल पर विजिट करें, तो ध्यान रखें कि यहां कई वेबसाइट आपसे परमिशन मांगती हैं। लेकिन आपको देखना है कि आपको किन वेबसाइट्स को परमिशन देनी है और किन्हें नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कई फर्जी वेबसाइट आपसे परमिशन लेकर आपका मोबाइल हैक कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed