आज के इस डिजिटल दौर में लैपटॉप हमारे कई काम में आता है। पढ़ाई लिखाई, ऑफिस से जुड़े काम, मनोरंजन आदि कई जरूरी कार्य हम इसी पर करते हैं। वहीं इस डिजिटल दौर में लैपटॉप को वायरस, मालवेयर और हैकिंग जैसे खतरों से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। कई साइबर अपराधी लगातार नए और जटिल तरीकों से हमारे लैपटॉप में सेंध लगाने की कोशिश करते हैं।
Laptop Tips: अगर नहीं किए ये जरूरी काम तो लैपटॉप या पीसी में आ सकता है वायरस, तुरंत सेटिंग में करें ये बदलाव
अगर आपके लैपटॉप में कोई वायरस आ जाता है तो इससे आपके जरूरी डाटा को नुकसान पहुंचा सकता है। गौर करने वाली बात है कि लैपटॉप को सुरक्षित बनाने के लिए महंगे सॉफ्टवेयर खरीदने की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटीवायरस और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें
अपने लैपटॉप को वायरस से बचाने के लिए जरूरी है कि आप एक विश्वसनीय एंटीवायरस सॉफ्टवेयर जैसे Windows Defender या कोई अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा समय समय पर अपने लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी जरूरी सॉफ्टवेयर को नियमित अपडेट करते रहें। अपडेट्स में सुरक्षा से जुड़े पैच होते हैं, जो आपके लैपटॉप को हैंकिंग से बचाते हैं।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
फिशिंग और संदिग्ध लिंक से बचें
हैकर ईमेल या मैसेज के जरिए कई बार साइबर अटैक करते हैं। इसे फिशिंग अटैक कहा जाता है। किसी भी अनजान ईमेल से आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा न ही किसी तरह के अटैचमेंट को खोलें। ऐसा करने से आपका लैपटॉप हैक हो सकता है।
Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत
मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
अपने पीसी और सभी ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। पासवर्ड बनाते समय उसमें अपरकेस, लोअरकेस अक्षर, संख्याएं और स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमालल करें। इसके अलावा आपको जहां संभव हो वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेट करें।LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता
पायरेटेड सॉफ्टवेयर
अपने लैपटॉप में पायरेटेड सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की गलती न करें। ये पायरेटेड सॉफ्टवेयर अक्सर वायरस या मालवेयर के साथ आते हैं। इस कारण आपके लैपटॉप में वायरस आने का खतरा बढ़ जाता है। लैपटॉप को सुरक्षित रखने के लिए आपको इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए लॉन्च किया टूर पैकेज