फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आधार से जुड़े फ्रॉड से है बचना, तो तुरंत करें ये छोटा सा काम, नहीं होगा नुकसान

Mon, 09 May 2022 09:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 May 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
how to prevent misuse of aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock

जब भी बात अपनी आईडी की आती है, तो लोग अपना आधार कार्ड ही ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में ये सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि लगभग सभी कामों के लिए इसे जोड़ा गया है। बैंक से जुड़े काम हो, राशन कार्ड हो, सब्सिडी लेनी हो, सरकारी या गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आदि। हर एक जगह के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें धारक का नाम, पैन नंबर, 12 अंकों की यूनिक आईडी, डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है। ऐसे में जालसाज लोगों के साथ आधार के जरिए फ्रॉड और अपराध करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको बताया जाए कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए सलाह दी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जानते हैं...

how to prevent misuse of aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock

क्या कर सकते हैं फ्रॉड से बचने के लिए?

  • दरअसल, यूआईडीएआई की तरफ से आधार कार्ड धारकों को फ्रॉड से बचने के लिए सलाह दी गई है कि सभी लोग अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड के साथ अपडेट रखें। ये तरीका आपको आधार से होने वाले फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा।
how to prevent misuse of aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock

संदेह होने पर करें ये काम:-

स्टेप 1

  • अगर आपको अपने मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस के बारे में भी कोई संदेह है, तो इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट के इस लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to prevent misuse of aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर दो ऑप्शन नजर आएंगे। जहां पहला ऑप्शन 'वेरीफाई मोबाइल नंबर' तो दूसरा 'वेरीफाई ईमेल एड्रेस' का ऑप्शन नजर आएगा। आपको अगर मोबाइल नंबर चेक करना है, तो पहला और ईमेल आईडी चेक करनी है तो दूसरा विकल्प चुनें।
विज्ञापन
how to prevent misuse of aadhaar card utility news in hindi
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज करें और कैप्चा कोड को भरें। इसके बाद 'सेंड ओटीपी' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed