फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: लेह-लद्दाख घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है खास टूर पैकेज, जानिए कितना आएगा खर्चा

Sun, 08 May 2022 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 May 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Magnificent Ladakh Ex Bengaluru know all details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: इस साल पड़ रही भीषण गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे आने वाले महीनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में कई लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी किसी ठंडी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने वाले हैं। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को खास गर्मियों के सीजन को देखते हुए शुरू किया है। इसके अंतर्गत आपको लेह लद्दाख की वादियों में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी ने मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाक एक्स बेंगलुरु पैकेज की जानकारी देते हुए बताया है कि ये टूर पैकेज कुल 7 दिन और 6 रातों का है। इस टूर के अंतर्गत पर्यटकों को बेंगलुरु से लेह, शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग झील और टर्टुकी घुमाया जाएगा।

IRCTC Tour Package Magnificent Ladakh Ex Bengaluru know all details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

ऐसे में अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं, तो आपको बिना देर किए आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करानी चाहिए। यह एयर टूर 5 जुलाई को बेंगलुरु से शुरू होगा। वहीं 11 जुलाई 2022 को खत्म हो जाएगा। 

IRCTC Tour Package Magnificent Ladakh Ex Bengaluru know all details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में यात्रियों के खाने पीने का पर्याप्त बंदोबस्त होगा। ऐसे में आपको खाने पीने की चीजों को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस टूर पैकेज के तहत आपको रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Magnificent Ladakh Ex Bengaluru know all details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

बात अगर टूर पैकेज के किराए की करें, तो इसमें आपको ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति 44,760 रुपये देने होंगे। वहीं डबल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति ये किराया 45,760 रुपये है और सिंगल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति आपको 50,310 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Magnificent Ladakh Ex Bengaluru know all details here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

अगर आप आईआरसीटीसी के मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख एक्स बेंगलुरु पैकेज के अंतर्गत लेह लद्दाख में घूमना चाहते हैं। इस स्थिति में आप आसानी से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed