फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ऑफिस के लैपटॉप पर कभी न करें ये चार गलतियां, वरना हैक हो सकता है सिस्टम

Thu, 09 Mar 2023 02:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Mar 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
how to prevent laptop from hacking office laptop ko hack hone se kaise bachaye in hindi
ऑफिस के लैपटॉप पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

Tips For Office Laptop: आजकल एक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे से लेकर दफ्तर तक में काम करने वाले लोग लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि अब ये एक तरह से जरूरत बन चुका है। लैपटॉप काम करने के लिए आसान भी होता है, क्योंकि आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं आदि। पर अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपका लैपटॉप हैक तक हो सकता है। इसलिए अगर आप दफ्तर का लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं, तो इस पर भूलकर भी कुछ गलतियां न करें। वरना आपका पूरा सिस्टम हैक हो सकता है, जिसका आपको भारी नुकसान तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनसे बचना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to prevent laptop from hacking office laptop ko hack hone se kaise bachaye in hindi
ऑफिस के लैपटॉप पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

ऑफिस के लैपटॉप पर न करें ये गलतियां:-

पर्सनल जानकारी सेव न करें

  • कई लोग ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल अपने पर्सनल कामों के लिए भी कर लेते हैं और इसमें अपनी पर्सनल जानकारियां सेव कर देते हैं। पर ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर लैपटॉप हैक हुआ तो आपका डाटा लीक हो सकता है और गलत हाथों में भी जा सकता है।
how to prevent laptop from hacking office laptop ko hack hone se kaise bachaye in hindi
ऑफिस के लैपटॉप पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : iStock

बैंकिंग जानकारी कभी न रखें

  • कई लोग ऑफिस के लैपटॉप में अपनी बैंकिंग जानकारियां लिखकर रख लेते हैं। जैसे- नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड और एटीएम पिन जैसी चीजें। कभी गलती से भी ऐसा नहीं करना चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to prevent laptop from hacking office laptop ko hack hone se kaise bachaye in hindi
ऑफिस के लैपटॉप पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

गूगल पर सोच समझकर सर्च करें

  • आप जब भी गूगल पर कुछ सर्च करें, तो ध्यान रखें कि आप किन वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं और वेबसाइट आपसे किन चीजों की परमिशन मांग रही है। आपको ध्यान रखना है कि जिन वेबसाइट की विश्वसनीयता न हो, वहां पर पेज को परमिशन भूलकर भी न दें। वरना आपका ऑफिस का लैपटॉप हैक हो सकता है।
विज्ञापन
how to prevent laptop from hacking office laptop ko hack hone se kaise bachaye in hindi
ऑफिस के लैपटॉप पर कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

अज्ञात लिंक से सावधान

  • कई लोग ऑफिस के लैपटॉप पर व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खोल लेते हैं। पर यहां ध्यान रखें कि अगर आपके पास कोई अज्ञात लिंक, जैसे- लॉटरी, भारी डिस्काउंट, लोन आदि आए, तो इन पर कभी क्लिक न करें क्योंकि हैकर्स इन लिंक के जरिए आपके लैपटॉप से जानकारियां चुरा सकते हैं। जालसाज ऐसे लिंक आपको ईमेल पर भी भेज सकते हैं। इसलिए इन पर कभी क्लिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed