फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन के जनरल कोच में किया जा सकता है सफर, जानिए क्या है नियम

Thu, 22 Aug 2024 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Waiting Ticket Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways Waiting Ticket Rules: भारतीय रेलवे में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रा करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य ट्रेन में यात्रा करते समय यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अब वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर नहीं कर सकते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा बदले गए इस नियम का असर देश के करोड़ों रेल यात्रियों पर पड़ा है। नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर करता हुआ पकड़ा जाता है तो उससे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा टीटीई उसको ट्रेन से भी उतार सकता है। इस नियम का पालन कराने के लिए टीटीई को भी सख्त आदेश दिए गए हैं। 

Indian Railways Waiting Ticket Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

गौर करने वाली बात है कि पहले रेलवे के टिकट काउंटर से खरीदे गए वेटिंग टिकट पर आप ट्रेन के आरक्षित कोच में सफर कर सकते थे। हालांकि, अब नियमों को बदल दिया गया है। 

Indian Railways Waiting Ticket Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इस नियम के लागू होने के बाद कंफर्म टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है। लंबे समय से देखा जा रहा था कि वेटिंग टिकट वाले लोगों की भीड़ आरक्षित कोच में काफी बढ़ी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस नियम को लागू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Waiting Ticket Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

नियमों के अंतर्गत अगर आप वेटिंग टिकट लेकर आरक्षित कोच में सफर करते हुए पाए जाते हैं तो टीटीई आपसे जुर्माना वसूल सकता है या आपको उस कोच से उतारकर जनरल कोच में भेज सकता है। 

विज्ञापन
Indian Railways Waiting Ticket Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपने अपना टिकट रेलवे के काउंटर से खरीदा है और वह वेटिंग में है। इस स्थिति में आप ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर सकते हैं। अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपको इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed