Ration Card Rule: जरूरतमंद और गरीब तबके के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जहां कई योजनाओं में आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है, तो वहीं कई योजनाओं में कई चीजें दी जाती हैं। जैसे- राशन कार्डधारकों को मुफ्त में व सस्ता राशन दिया जाता है। परिवार के प्रति व्यक्ति के हिसाब से ये राशन दिया जाता है, लेकिन कई बार लोगों के राशन कार्ड से उनके किसी परिवार के सदस्य का नाम कट जाता है। ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं और उनको समझ नहीं आता कि वो क्या करें। पर आपको कुछ नहीं करना बल्कि आप अपने इस कटे हुए नाम को जुड़वा सकते हैं, जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Ration Card: कट गया है राशन कार्ड से नाम तो इस तरीके से जुड़वा लें, वरना अटक सकते हैं कई काम, देखें लिस्ट
अटक सकते हैं ये काम:-
दरअसल, अगर आपका नाम राशन कार्ड से कट जाता है तो फिर आपके कई काम अटक सकते हैं, जैसे:-...
- नाम कटने के बाद आपके हिस्से का राशन नहीं मिल पाएगा
- आप एड्रेस प्रूफ के तौर पर राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
- गैस कनेक्शन लेने के लिए राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
ऐसे करें चेक नाम कटा है या नहीं:-
स्टेप 1
- राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट करने के कारण भी नाम राशन कार्ड से कट जाता है
- ऐसे में अगर आपका नाम कट गया है, तो इसे जुड़वाने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है
स्टेप 2
- फिर यहां पर आपको 'राशन कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- अब आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक का नाम और फिर पंचायत को चुनें
- इसके बाद आपको अपनी राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और फिर अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना है
- फिर आपके सामने एक सूची आ जाएगी
- इसमें आपको अपना नाम चेक करना है, अगर आपका नाम नहीं है तो आपका नाम राशन कार्ड से कटने के कारण इसमें नहीं हो सकता।