फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे लगाएं पता

Sat, 28 Sep 2024 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Sep 2024 02:35 PM IST
विज्ञापन
how to find your nearest hospital under registered in Ayushman Yojana
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल का पता कैसे लगाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: मौजूदा समय में भारत देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए ग्रमीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिेए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जा रहा है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को देख लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोग 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो क्या आप जानते हैं कि आप कैसे अपने शहर के किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to find your nearest hospital under registered in Ayushman Yojana
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल का पता कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe Stock

किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और जानना चाहते हैं कि आप इस कार्ड से अपने शहर के किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो ऐसा हो सकता है
  • आपको इसके लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वोबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
how to find your nearest hospital under registered in Ayushman Yojana
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल का पता कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आप देखेंगे तो आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे
  • आपको इन दिए हुए ऑप्शन में से 'फाइंड अस्पताल' पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपना राज्य चुनने के लिए कहा जाएगा, इसे चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to find your nearest hospital under registered in Ayushman Yojana
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल का पता कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना जिला चुनना होता है
  • फिर आपको अस्पताल के प्रकार के बारे में भी बताना है
  • अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
how to find your nearest hospital under registered in Ayushman Yojana
आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत अस्पताल का पता कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • आप जैसे ही सबमिट वाले बटन पर क्लिक करेंगे, तो इसके बाद आपके सामने अस्पताल की एक सूची आ जाएगी
  • फिर आप इस सूची में दिए हुए अस्पताल में से किसी में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है
  • आपको इस योजना में सालाना 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed