फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आपको भी जानना है आपके गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस? तो ऐसे करें पता

Wed, 17 Jan 2024 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Jan 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
How to find out how much gas is left in the gas cylinder
सिलेंडर गैस के खत्म होने का कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala

Tips for Gas Cylinder: आज के समय में लगभग हर घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। यहां तक कि दूर-दराज स्थित गांवों में भी अब लकड़ी के चूल्हे की जगह लोग गैस सिलेंडर पर खाना बनाते हैं। वहीं, जब भी हम गैस सिलेंडर लाते हैं, तो एक चीज देखते हैं कि कहीं इसमें गैस तो कम नहीं है। इसके लिए गैस का वजन करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके गैस सिलेंडर में इस्तेमाल के बाद कितनी गैस बची है? शायद नहीं, पर ये जानना जरूरी इसलिए भी हो जाता है ताकि अचानक सिलेंडर की गैस खत्म न हो जाए। तो चलिए जानते हैं वो कौन सा तरीका है, जिससे आप ये पता कर सकते हैं कि आपके गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। तो चलिए जानते हैं उस तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to find out how much gas is left in the gas cylinder
सिलेंडर गैस के खत्म होने का कैसे पता करें? - फोटो : istock

ये गलती न करें

  • कई लोग आंच को देखकर अंदाजा लगाते हैं कि गैस खत्म होने वाली है या जब आंच लाल हो जाती है। पर कई बार सर्दियों के मौसम में आंच लाल हो जाती है। ऐसे में लोग सिलेंडर को हिलाकर देखते हैं और उन्हें लगता है कि गैस खत्म हो गई है। पर ऐसे में आप अपना नुकसान कर रहे हैं। इसलिए ऐसे न करें।
How to find out how much gas is left in the gas cylinder
सिलेंडर गैस के खत्म होने का कैसे पता करें? - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरीके से लगा सकते हैं पता:-

  • अब आप सोच रहे होंगे कि फिर किस तरीके से गैस का पता लगा सकते हैं कि ये कितनी बची है, तो इसमें आपकी मदद गीला कपड़ा कर सकता है। आपको इसमें करना ये है कि सबसे पहले एक कपड़े को गीला कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to find out how much gas is left in the gas cylinder
सिलेंडर गैस के खत्म होने का कैसे पता करें? - फोटो : istock
  • फिर इस गीले कपड़े को आपको सिलेंडर पर लपेटना है। कपड़े को सिलेंडर के चारों तरफ लपेट दें। इसके बाद कुछ देर तक या कुछ मिनटों तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद इसे हटा लें।
विज्ञापन
How to find out how much gas is left in the gas cylinder
सिलेंडर गैस के खत्म होने का कैसे पता करें? - फोटो : iStock
  • अब आप देखेंगे कि सिलेंडर का कुछ हिस्सा सूख गया है, जबकि कुछ गीला है। दरअसल, हुआ ये है कि जहां सिलेंडर खाली है वहां पानी सूख जाएगा। जबकि, जहां गैस है वहां पर ऐसा नहीं होता। ऐसे में आप पता कर सकते हैं कि आपके गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed