फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adulteration in Pulses: बाजार में बिक रही मिलावटी दाल, न हों धोखे का शिकार, ऐसे करें पहचान

Fri, 12 Jan 2024 01:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
How to find adulteration in pulses know the methods here
How to find adulteration in pulses - फोटो : iStock

How to find adulteration in pulses: इन दिनों बाजार में बिकने वाली कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम में से अधिकतर लोग नियमित दाल का सेवन करते हैं। दाल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह फाइबर की भी अच्छी स्त्रोत होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में बिकने वाली दाल में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। अगर आप इन मिलावटी दाल का सेवन करते हैं। ऐसे में आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी दाल की पहचान कर सकते हैं।  

How to find adulteration in pulses know the methods here
How to find adulteration in pulses - फोटो : pixabay

अगर आप अरहर की दाल खरीद रहे हैं। ऐसे में आप उसमें की गई मिलावट की पहचान उसके रंग को देखकर कर सकते हैं। मिलावटी दाल अक्सर चमकदार होती है। वहीं जो असली दाल होती है। उसका रंग प्राकृतिक होता है। वह ज्यादा चमकदार नहीं होती है। 

How to find adulteration in pulses know the methods here
How to find adulteration in pulses - फोटो : Istock

इसके अलावा आप मिलावटी दाल की पहचान उसके आकार को भी देखकर कर सकते हैं। असली दाल का आकार एक जैसा होता है। वहीं जो मिलावटी दाल होती है। उनके आकार अलग-अलग तरह के होते हैं। 

PPF Investment: सरकार की इस स्कीम में करें तीन हजार रुपये का निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर लेंगे 9.76 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
How to find adulteration in pulses know the methods here
How to find adulteration in pulses - फोटो : iStock

अगर आप चने की दाल खरीद रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। चना दाल की कई किस्में आती हैं। किस्मों के मुताबिक चने की दाल का रंग भी अलग-अलग होता है। 

विज्ञापन
How to find adulteration in pulses know the methods here
How to find adulteration in pulses - फोटो : अमर उजाला

माना जाता है कि अच्छी क्वालिटी की जो चने की दाल होती है। उसका रंग हल्का भूरा होता है। ज्यादातर जो मिलावट की जाती है। वह इसी चने की दाल में की जाती है। ऐसे में आप मिलावट की पहचान इस दाल के आकार को देखकर कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed