PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार लंबे समय से कई योजनाओं का संचालन करती आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं योजनाओं में एक है। यह भारत सरकार की किसानों के लिए चलाई जा रही एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 14 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 14वीं किस्त मिलने के बाद से कई किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार करोड़ों किसानों के खाते में कब तक 15वीं किस्त भेज सकती है? अगर आपका भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
{"_id":"650fc5940c9b227ee00cf62d","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-15th-installment-release-date-update-2023-know-registration-kaise-kare-2023-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए ऐसे करें स्कीम में आवेदन
Sun, 24 Sep 2023 11:07 AM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि सरकार 15वीं किस्त को नवंबर या दिसंबर महीने में जारी कर सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : istock
- इसके बाद आपको अपना आधार, मोबाइल नंबर दर्ज करके अपने राज्य का चयन करना है।
- इसके बाद गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें।
- ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
- इस दौरान आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी को पीएम किसान पोर्टल पर ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
- इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ना है।
- यह करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करके सेव बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन स्वीकार होने के बाद स्क्रीन पर आपको मैसेज शो हो जाएगा।