फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर गुम हो जाए आधार कार्ड तो ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल आधार, पूरी तरह होता है मान्य

Thu, 27 Feb 2025 09:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Feb 2025 09:10 AM IST
सार

आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज है। ऐसे में अगर आप चाहें तो बेहद आसानी से डिजिटल आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Download Digitally Signed Aadhar Card Know Digital Aadhar Kaise Download Karen
डिजिटल आधार कार्ड कैसे डाउनलोड होता है? - फोटो : Amar Ujala

Download Process Of Digital Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। आपको सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। आपको इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। जैसे, अगर आपको किसी सरकारी योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी लेनी होती है या किसी योजना में आवेदन करना होता है तो आपको आधार कार्ड चाहिए होता है।

इसके अलावा सिम कार्ड खरीदने के लिए भी आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सोचिए कि अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो जाए तो फिर क्या होगा? आपके कई काम अटक सकते हैं। इसलिए ऐसे में अगर आप चाहें तो डिजिटल आधार कार्ड डाउनलोड करके अपने सारे काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होता क्या है और आप डिजिटल आधार को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to Download Digitally Signed Aadhar Card Know Digital Aadhar Kaise Download Karen
डिजिटल आधार कार्ड कैसे डाउनलोड होता है? - फोटो : Amar Ujala

क्या होता है डिजिटल आधार?

  • दरअसल, डिजिटल आधार कार्ड डिजिटली होता है यानी आप इसे अपने लैपटॉप, मोबाइल आदि में रख सकते हैं। साथ ही ये पूरी तरह से मान्य होता है। आप सरकारी और गैर-सरकारी दोनों काम इससे करवा सकते हैं। आपको इसे डाउनलोड करना होता है।
How to Download Digitally Signed Aadhar Card Know Digital Aadhar Kaise Download Karen
डिजिटल आधार कार्ड कैसे डाउनलोड होता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल आधार:-

स्टेप नंबर 1

  • अगर आपका आधार कार्ड कभी गुम हो जाता है तो आप ऐसे में डिजिटल आधार डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होता है
  • आप आधिकारिक एप maadhaar एप पर भी जा सकते हैं
  • यहां जाकर आपको एप ओपन करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Download Digitally Signed Aadhar Card Know Digital Aadhar Kaise Download Karen
डिजिटल आधार कार्ड कैसे डाउनलोड होता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी आधार से जुड़ी कुछ जानकारियां दर्ज करनी हैं
  • आपको सबसे पहले तो आधार नंबर पर क्लिक करना है और फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
  • अगर आधार नंबर नहीं है तो आप ईआईडी नंबर पर क्लिक करके उसे भी भर सकते हैं
विज्ञापन
How to Download Digitally Signed Aadhar Card Know Digital Aadhar Kaise Download Karen
डिजिटल आधार कार्ड कैसे डाउनलोड होता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर) यहां भरना है
  • फिर आपको 'जनरेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब जो मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप 'डाइनलोड आधार' पर क्लिक करके अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed