फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: भूलकर भी न करें ऐसे ईमेल पर क्लिक, अपनी एक छोटी सी गलती से गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई

Thu, 04 May 2023 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 May 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
Email Fraud Alert Avoid Clicking on Suspicious Emails To Keep Your Money Safe News in Hindi
किस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

Email Fraud Alert: आजकल मोबाइल और लैपटॉप आदि की मदद से कई काम करना बेहद आसान हो गया है। अब पहले की तरह हर एक काम के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि कई काम मोबाइल फोन की मदद से या लैपटॉप से हो जाते हैं। यही नहीं आप इंटरनेट के जरिए किसी से भी देश-विदेश तक वीडियो कॉल कर सकते हैं। जबकि ऑफिस या अपने पर्सनल कामों के लिए ईमेल भी कर सकते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ ईमेल ऐसे भी होते हैं, जो आपके मोबाइल या लैपटॉप को हैक तक कर सकती है। जी हां, ऐसा हो सकता है क्योंकि जालसाज ऐसा करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन से ईमेल हैं, जिन पर आपको क्लिक करने से बचना चाहिए। वरना आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Email Fraud Alert Avoid Clicking on Suspicious Emails To Keep Your Money Safe News in Hindi
किस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : Pixabay

इस तरह की ईमेल पर न करें क्लिक:-

नंबर 1

  • अगर आपके पास ऐसे ईमेल आते हैं, जो किसी मदद सेंटर या एनजीओ होने का दावा करते हैं और आपसे मदद मांगते हैं। ऐसे में आपको इस ईमेल की जांच करके ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि जालसाज ऐसे ईमेल भेजकर आपको ठग सकते हैं।
Email Fraud Alert Avoid Clicking on Suspicious Emails To Keep Your Money Safe News in Hindi
किस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अमूमन ऐसे कॉल तो आते ही थे कि केवाईसी करवाना अनिवार्य है, वरना आपका बैंक खाता बंद हो जाएगा आदि। वहीं, अब ऐसे ईमेल भी लोगों को आने लगे हैं। आपको ऐसे ईमेल या इनमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ये ईमेल फर्जी हो सकते हैं और आपको चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Email Fraud Alert Avoid Clicking on Suspicious Emails To Keep Your Money Safe News in Hindi
किस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अमूमन लोगों के पास ऐसे ईमेल काफी आते हैं, जिनमें आपकी लाखों-करोड़ों की लॉटरी लगने का दावा किया जाता है। पर ऐसा कुछ नहीं होता बल्कि इन ईमेल के जरिए आपको ठगने का काम किया जाता है। इसलिए ऐसी ईमेल से बचकर रहें।
विज्ञापन
Email Fraud Alert Avoid Clicking on Suspicious Emails To Keep Your Money Safe News in Hindi
किस तरह के ईमेल पर कभी क्लिक नहीं करना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 4

  • कई ईमेल ऐसे भी आते हैं जो आपको बिना किसी शर्त लोन देने या क्रेडिट कार्ड बनवाने के बारे में होती हैं। पर आपको इन पर यकीन करने से या क्लिक करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसी ईमेल फर्जी हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed