फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: अगर आपके पास है आयुष्मान कार्ड, तो जानिए बीमारी के समय कैसे करा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Sun, 18 Aug 2024 04:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
How To Claim Ayushman Bharat Yojana Know The Full Process Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: भारत की अधिकांश आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और सीमांत इलाकों में रहती है। इन गरीब लोगों को अपना जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अक्सर देखने को मिलता है कि इन लोगों को किसी प्रकार की कोई बीमारी हो जाए तो ये अस्पताल में जाने की बजाए अपना इलाज नीम हकीम से कराते हैं। वहीं कई बार पैसों के अभाव में भी ये लोग अस्पताल में अपना ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं।



देश में जिस तेजी से हेल्थ केयर का खर्चा बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए गरीब लोगों का किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना काफी मुश्किल हो गया है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 

How To Claim Ayushman Bharat Yojana Know The Full Process Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में बड़े पैमाने पर लोग अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा रहे हैं। 

How To Claim Ayushman Bharat Yojana Know The Full Process Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि बीमार होने पर कैसे आयुष्मान भारत कार्ड की मदद से अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Claim Ayushman Bharat Yojana Know The Full Process Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

बीमारी के समय आयुष्मान भारत हेल्थ इंश्योरेंस को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं वहां जाकर आपको इस बारे में पता करना है क्या वहां आयुष्मान भारत कार्ड से इलाज कराया जा सकता है?

विज्ञापन
How To Claim Ayushman Bharat Yojana Know The Full Process Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना के साथ जो अस्पताल रजिस्टर्ड हैं वहां आपको आयुष्मान हेल्प डेस्क मिलेगा। आप अस्पताल में आयुष्मान हेल्प डेस्क के पास जाकर अपनी पहचान और दस्तावेजों को सत्यापित कराके अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed