{"_id":"66c1bc01ba9ac8c328072efb","slug":"how-to-register-complaint-against-petrol-pump-know-the-method-here-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर हो रही है धांधली? तो यहां करें शिकायत, लाइसेंस तक हो सकता है रद्द","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर हो रही है धांधली? तो यहां करें शिकायत, लाइसेंस तक हो सकता है रद्द
How To Register Complaint Against Petrol Pump: हम में से अधिकतर लोगों के पास अपना निजी वाहन है। कहीं पर आने जाने के लिए निजी वाहन काफी उपयोगी और सुविधाजनक होते हैं। निजी वाहनों से सामान ले जाने में भी काफी सुविधा होती है। इसके अलावा आप इसके जरिए सफर करने के लिए अपने अनुकूल किसी भी रास्ते का चयन कर सकते हैं। हालांकि, अक्सर सफर करते समय गाड़ी का ईंधन खत्म हो जाता है।
ऐसे में हम लोग उसमें पेट्रोल और डीजल भरवाते हैं। कई बार पेट्रोल और डीजल भरवाते समय हमें ऐसा लगता है कि जितना पैसा लिया गया है उतनी मात्रा में पेट्रोल और डीजल नहीं भरा जा रहा है। हालांकि, जानकारी के अभाव में हम इसकी शिकायत नहीं दर्ज करा पाते हैं। अगर आपके साथ भी पेट्रोल पंप पर इस तरह की धोखाधड़ी हो रही है तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
2 of 5
Petrol Pump
- फोटो : Istock
अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवा रहे हैं और वहां आपको लगता है कि आपके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस स्थिति में आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hindustanpetroleum.com/pages/Complaints-and-Feedback पर विजिट करके अपनी कंप्लेंट को रजिस्टर करा सकते हैं।
3 of 5
Petrol Pump
- फोटो : Istock
वहीं अगर आप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवा रहे हैं और वहां आप उनकी सेवाओं से असंतुष्ट हैं। इस स्थिति में आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Petrol Pump
- फोटो : Istock
इन सब के अलावा आपके पास शिकायत का एक विकल्प और है। Ministry of Petroleum and Natural Gas की आधिकारिक वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर विजिट करके भी आप अपनी कंप्लेंट को रजिस्टर करा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Petrol Pump
- फोटो : Istock
आपकी कंप्लेंट दर्ज कराने के बाद संबंधित पेट्रोल पंप की जांच की जाएगी। अगर पेट्रोल पंप जांच में दोषी पाया जाता है। इस स्थिति में उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उसका लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।