Ayushman Card Eligibility Criteria: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ दिया जाता है जिसे सरकार सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। पर कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक लाभ नहीं, पर कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं।
{"_id":"688611bbf2559d483e08ecb5","slug":"how-to-check-your-eligibility-criteria-for-ayushman-card-ke-liye-kaun-eligible-hai-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या है कोई दिक्कत? आवेदन से पहले अपने मोबाइल से लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या है कोई दिक्कत? आवेदन से पहले अपने मोबाइल से लगाएं पता
Sun, 27 Jul 2025 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 27 Jul 2025 05:17 PM IST
सार
Ayushman Card Ke Liye Kaun Eligible Hai: अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजन के लिए भी पात्र हैं या नहीं। उसके बाद ही आप आवेदन कर सकते हैं या नहीं, ये जान पाएंगे।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसका फायदा ये होता है कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप इतने पैसे का मुफ्त इलाज साल भर में करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। इसमें कई बीमारियां कवर हैं जिनका मुफ्त इलाज होता है।
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
आपका बनेगा आयुष्मान कार्ड या नहीं?
स्टेप 1
- अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
- आप अपनी पात्रता अपने मोबाइल के जरिए ही चेक कर सकते हैं
- इसके लिए अपने मोबाइल पर योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप इंस्टॉल कर लें
- आप चाहें तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ को ब्राउजर में भी खोल सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब जब आपने एप या वेबसाइट खोल ली है तो यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे
- ऐसे में आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको यहां पर अपना मोबाइल और बाकी मांगी गई जानकारी भरनी है
- फिर आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं यानी आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
- सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें
- फिर यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र पाए जाने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
- सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
- इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करके आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं