Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Office Laptop Tips and Tricks Avoid These Mistakes While Using Work Device to Stay Safe
{"_id":"6885e3c95dfc2d84bb0e2cf7","slug":"office-laptop-tips-and-tricks-avoid-these-mistakes-while-using-work-device-to-stay-safe-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: ऑफिस का लैपटॉप इस्तेमाल करते समय इन गलतियों को करने से पड़ सकते हैं दिक्कत में, जान लें ये बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: ऑफिस का लैपटॉप इस्तेमाल करते समय इन गलतियों को करने से पड़ सकते हैं दिक्कत में, जान लें ये बातें
आज के इस डिजिटल युग में कई लोग अपने ऑफिस से जुड़ा काम लैपटॉप पर करते हैं। कई कंपनियां ऑफिस के काम को कराने के लिए कर्मचारियों को लैपटॉप देती हैं। लैपटॉप की मदद से आप कहीं से भी ऑफिस से जुड़ा कामकाज कर सकते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ कर्मचारी ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पर्सनल ब्राउजिंग करना, अनवेरिफाइड एप्स डाउनलोड करना, पेंड्राइव या अन्य डिवाइस को बिना स्कैन किए कनेक्ट करना, पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट का लॉगिन करना आदि चीजें साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से देखें तो खतरनाक है। ऐसा करने से लैपटॉप में वायरस आ सकता है और कंपनी का संवेदनशील डाटा लीक हो सकता है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय नहीं करनी चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल अपने पर्सनल काम के लिए नहीं करना चाहिए। पर्सनल सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग, नेटफ्लिक्स/यूट्यूब आदि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ऑफिस के लैपटॉप पर न करें। ऐसा करने से कंपनी के डाटा के चोरी होने का खतरा बढ़ सकता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के लैपटॉप में भूलकर भी अनवेरिफाइड या क्रैक सॉफ्टवेयर डाउनलोड न करें। ऐसा करने से ऑफिस के लैपटॉप में वायरस या मैलवेयर आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे ऑफिस का सिस्टम भी हैक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के लैपटॉप में बाहरी यूएसबी या हार्ड डिस्क को स्कैन किए बिना न लगाएं। बाहरी डिवाइस में वायरस होने का खतरा रहता है। इससे आपके लैपटॉप में वायरस आने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
ऑफिस के लैपटॉप में अपने निजी फोटो और वीडियो को स्टोर न करें। इन फोटो और वीडियो को डिस्क रिकवरी टूल की मदद से रिकवर किया जा सकता है, जिसकी वजह से भविष्य में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।