Apply For Ayushman Card: जहां एक तरफ सरकार कुछ-कुछ समय बाद कई तरह की नई योजनाओं को लॉन्च करती रहती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई पुरानी योजनाओं को भी बेहतर किया जाता है। फिर चाहे वो राशन, आवास, बेरोजगारी भत्ता, बीमा और पेंशन जैसी कोई भी अन्य योजना क्यों न हो। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस योजना में आवेदन से पहले अपनी पात्रता की जांच करनी होगी, जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...
ABY: आयुष्मान योजना में आपको भी मिल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, बस आवेदन से पहले जरूर कर लें ये एक काम
आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने, ताकि आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सके तो इसके लिए आपको पहले पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
स्टेप 2
- इसके बाद गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को भी यहां दर्ज कर दें
- अब आपको अपना प्रांत और जिला चुनना है और फिर अपना और पिता के नाम जैसी बाकी जानकारियां भरनी हैं
- इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप पात्र हैं, तो फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
स्टेप 2
- संबंधित अधिकारी को मांगे गए दस्तावेज दिखाएं
- फिर वो आपकी पात्रता और दस्तावेजों दोनों की जांच करते हैं और सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन किया जाता है
- आवेदन के कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।