PM Kisan Yojana 20th Kist: हम जब भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो हमें उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनमें राज्य सरकारों की अलग से योजनाएं हैं और केंद्र सरकार की अलग से। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।
{"_id":"682acc005ff3fef4bd026947","slug":"how-to-check-your-beneficiary-status-pm-kisan-yojana-ka-status-kaise-check-karein-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त? ऐसे स्टेटस चेक कर पता लगा सकते हैं किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त? ऐसे स्टेटस चेक कर पता लगा सकते हैं किसान
Mon, 19 May 2025 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 19 May 2025 11:45 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं, लेकिन क्या इस बार आपको 20वीं किस्त मिलेगी? इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
किसे मिलेगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसे मिलेगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किसान इस तरह से चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-
स्टेप 1
- आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं
- इसके लिए आपको किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
किसे मिलेगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (जो किसानों को योजना से जुड़ते समय मिलता है) भरना होता है
- फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भर दें
- अब आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना स्टेटस दिखेगा जिससे आप जान जाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसे मिलेगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई और फिर 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई यानी चार महीने के अंतराल पर। ठीक इसी तरह 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
किसे मिलेगी 20वीं किस्त?
- फोटो : Freepik
इन लोगों को मिलेगी किस्त:-
- पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद सिर्फ उन लोगों को किस्त मिलती है जो तीन काम करवा लेते हैं जिसमें पहला काम है भू-सत्यापन का। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है
- जबकि, दूसरा काम है ई-केवाईसी का जिसे किसानों को करवाना अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय है। इसलिए समय रहते इस काम को जरूर करवा लें
- वहीं, किस्त लेने के लिए तीसरा काम है बैंक खाते से आधार लिंक करवाना यानी आधार लिंकिंग करवाना। इस काम को न करवाने पर भी किस्त अटक सकती है।