फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Packaged Water: दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहा बोतल बंद खराब पानी, ऐसे करें असली नकली में पहचान

Fri, 01 Dec 2023 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
How To Check The Purity Of Packaged Water Know The Process Here In Hindi
How To Check The Purity Of Packaged Water - फोटो : Istock

How To Check The Purity Of Packaged Water: पानी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। आज के समय पानी कमाई का भी जरिया बन चुका है। कई बड़ी कंपनियां बोतल बंद पानी को बेच रही हैं। गौर करने वाली बात है कि इन कंपनियों के बोतल में मिनरल वॉटर होता है, जो कि पीने के लिए उपयुक्त है। वहीं रजिस्टर्ड कंपनियों के अलावा भी कई कंपनियां बोतल बंद पानी बेचने के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। इनमें से कई कंपनियां पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के नाम पर लोगों को खराब पानी बेच रही हैं। ऐसे में इन बोतल बंद पानी को पीने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बोतल बंद पानी की गुणवत्ता के बारे में पता कर सकते हैं। 

How To Check The Purity Of Packaged Water Know The Process Here In Hindi
water bottle - फोटो : istock

गौर करने वाली बात है कि बोतल बंद पानी की गुणवत्ता का पता स्वाद से लगा पाना काफी मुश्किल काम है। आप जब भी दुकान से पानी को खरीदें उस दौरान बोतल पर लगे आईएसआई (ISI) मार्क को जरूर देखें। 

How To Check The Purity Of Packaged Water Know The Process Here In Hindi
water bottle - फोटो : istock

आईएसआई मार्क के ऊपर एक खास तरह का कोड लिखा होता है। इस कोड को देखकर आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं कि पानी पीने लायक है या नहीं।  

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण आपके खाते में नहीं आई 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check The Purity Of Packaged Water Know The Process Here In Hindi
water bottle - फोटो : istock

हालांकि, कई बोतल बंद पानी बेचने वाली कंपनियां जो कि रजिस्टर्ड नहीं है वह इस कोड को कॉपी भी कर सकती हैं। ऐसे में आपको गूगल प्ले स्टोर से BIS Care नामक एप को डाउनलोड करना है। 

विज्ञापन
How To Check The Purity Of Packaged Water Know The Process Here In Hindi
water bottle - फोटो : istock

इस एप से आपको इस बारे में आसानी से पता लग जाएगा कि वह पानी कहां पैक हुआ है और उसमें क्या क्या मिनरल्स हैं। अगर बोतल पर कोई आईएसआई मार्क या कोड नहीं लिखा है। ऐसे में आपको उस  पानी को खरीदने से बचना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed