PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment: देश में करोडों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है। हाल ही में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में सरकार ने 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।
PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण आपके खाते में नहीं आई 15वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नहीं आई है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके चलते खाते में 15वीं किस्त नहीं आई है।
आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के खाते में न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी का न कराना है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को योजना में करा लेना चाहिए।
Rules change: सिम कार्ड से लेकर होम लोन तक आज से बदल जाएंगे ये तीन बड़े नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर
वहीं जिन किसानों ने योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको इस कार्य को भी जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी 15वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलने लगेंगे 9,250 रुपये