फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Medicine: असली के नाम पर कहीं नकली दवा तो नहीं खा रहें आप, खुद ऐसे लगाएं उसकी वास्तविकता का पता

Thu, 04 May 2023 03:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 04 May 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
How to Check Medicine is Original or Duplicate Online Know Step by Step Process
How to Check Medicine is Original or Duplicate - फोटो : Istock

How to Check Medicine is Original or Duplicate: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। मिलावट की शिकायतें समय समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। बीमारियों से बचने के लिए दवा का सेवन काफी जरूरी होता है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर हम बाजार से दवाइयों को खरीदते हैं। वहीं अगर हम आपसे कहें कि इन दिनों बाजार में कई नकली दवाएं बिक रही हैं। ऐसे में आप क्या कहेंग? बीते कुछ समय से नकली दवाओं के बिकने के कई मामले सामने आए हैं। इन नकली दवाओं को खाने से कई दुष्परिणाम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं। बाजार में नकली दवाओं का कारोबार काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में आपको असली और नकली दवाओं में फर्क करना आना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बातने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली दवाओं में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to Check Medicine is Original or Duplicate Online Know Step by Step Process
How to Check Medicine is Original or Duplicate - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ओरिजनल दवाइयों पर यूनिक कोड को प्रिंट किया जाता है। इस यूनिक कोड में मेन्युफैक्चरिंग डेट, लोकेशन और सप्लाई चेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। 

How to Check Medicine is Original or Duplicate Online Know Step by Step Process
How to Check Medicine is Original or Duplicate - फोटो : Istock

आप जब भी मेडिकल स्टोर से दवाइयों को खरीदें। ऐसे में उस पर बने क्यूआर कोड को जरूर स्कैन करें। क्यूआर कोड को स्कैन करके आप आसानी से दवा के विषय में पूरी जानकारी को जुटा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि दवा असली है या नकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Medicine is Original or Duplicate Online Know Step by Step Process
How to Check Medicine is Original or Duplicate - फोटो : Istock

दवा को खरीदते समय उसकी पैकिंग पर विशेष ध्यान दें। अगर पैकिंग को ठीक ढंग से नहीं किया गया है। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि दवा नकली है। 

विज्ञापन
How to Check Medicine is Original or Duplicate Online Know Step by Step Process
How to Check Medicine is Original or Duplicate - फोटो : Istock

आपको दवा उन्हीं दुकानों से खरीदना चाहिए, जो केवल दवाइयों की ही बिक्री करते हैं। उनमें भी आपको उन्हीं दुकानों का चयन करना चाहिए, जो काफी लंबे समय से दवाइयों की बिक्री करते आ रहे हैं। दवाओं को खरीदने के बाद उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर आसानी से असली और नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed