करीब साल से अधिक समय हो गया पूरी दुनिया को कोरोना महामारी का कहर झेलते हुए। अभी तक इसका कोई सटीक इलाज नहीं मिला। हालांकि वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन बुकिंग भी की सुविधा दी है। इसके लिए आप आरोग्य सेतू ऐप या कोविन वेबसाइट पर जाकर वैक्सीन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद जब वैक्सीन की दोनों डोज लग जाती है तो एक वैक्सीन सर्टिफिकेट दिया गया है। इस सर्टिफिकेट की जरूरत आजकल हर जगह पड़ रही है। कहीं यात्रा करना हो या किसी अन्य काम के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। एक तरफ जहां कई कामों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को बढ़ा दिया गया है वहीं दूसरी तरफ इस मामले में धांधली भी शुरू हो गई है। आजकल लोग नकली वैक्सीन सर्टिफिकेट भी बनाने लगे हैं। ऐसे में फिर से बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपका वैक्सीन सर्टिफिकेट असली है या नकली। आइए जानते हैं चेक करने का तरीका...
Corona Vaccine Certificate: कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट? ऐसे लगाएं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 13 Jan 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन