करीब साल से अधिक समय हो गया पूरी दुनिया को कोरोना महामारी का कहर झेलते हुए। अभी तक इसका कोई सटीक इलाज नहीं मिला। हालांकि वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन बुकिंग भी की सुविधा दी है। इसके लिए आप आरोग्य सेतू ऐप या कोविन वेबसाइट पर जाकर वैक्सीन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद जब वैक्सीन की दोनों डोज लग जाती है तो एक वैक्सीन सर्टिफिकेट दिया गया है। इस सर्टिफिकेट की जरूरत आजकल हर जगह पड़ रही है। कहीं यात्रा करना हो या किसी अन्य काम के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। एक तरफ जहां कई कामों में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को बढ़ा दिया गया है वहीं दूसरी तरफ इस मामले में धांधली भी शुरू हो गई है। आजकल लोग नकली वैक्सीन सर्टिफिकेट भी बनाने लगे हैं। ऐसे में फिर से बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए ये जानना बेहद जरूरी है कि आपका वैक्सीन सर्टिफिकेट असली है या नकली। आइए जानते हैं चेक करने का तरीका...
{"_id":"61dfe43ef7eebb553d0a21b9","slug":"how-to-check-corona-vaccine-certificate-real-or-fake-know-step-by-step-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine Certificate: कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट? ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Corona Vaccine Certificate: कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट? ऐसे लगाएं पता
Thu, 13 Jan 2022 03:29 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 13 Jan 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट
- फोटो : Pixabay
असली और नकली वैक्सीन सर्टिफिकेट को पहचानने का तरीका
- आपकी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट असली है या नकली इस बात को जानने के लिए सबसे पहले आपको कोविन की ऑफिशियल बेवसाइड verify.cowin.gov.in/ पर जाना होगा।
कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट
- फोटो : iStock
- यहां आपको 'Verify Certificate' का ऑप्शन मिलेगा, जिसपर क्लिक करें। इसके बाद अपने कैमरे को खोलने का Notification मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट
- फोटो : iStock
- यहां आप Allow ऑप्शन पर क्लिक करें और QR कोड स्कैन करें।
विज्ञापन
कहीं नकली तो नहीं आपका भी कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट
- फोटो : Pixabay
- QR कोड स्कैन करने के बाद आपका वैक्सीन सर्टिफिकेट खुल जाता है तो इसका मतलब असली है। नहीं खुलता है तो इसका मतलब वो फर्जी है।