Cibil Score: अपना जीवन व्यापन करने के लिए लोगों को पैसौं की जरूरत होती है। इसके लिए कोई नौकरी करता है तो कोई अपना काम धंधा। यही नहीं लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत भी करते हैं। पर कभी न कभी लोगों के सामने ऐसी स्थिति आती है जब लोगों को एक साथ ढेर सारे पैसों की जरूरत होती है। इसमें शादी करना, आगे की पढ़ाई करना, घर लेने के लिए, चार पहिया या दोपहिया वाहन लेने के लिए आदि शामिल है। ऐसे में लोग लोन लेने के विकल्प को चुनते हैं, क्योंकि इसमें एक साथ पैसा मिल जाता है और ईएमआई में लौटाना पड़ता है। पर अगर आप लोन लेने जा रहे हैं, तो इससे पहला अपना सिबिल स्कोर जरूर चेक कर लें जिससे आपको बाद में लोन रिजेक्ट होने या कम सिबिल स्कोर होने जैसी समस्याओं से बचने का मौका मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे मुफ्त में अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। आप इस प्रोसेस के बारे में आगे जान सकते हैं...
{"_id":"640312c1edf66159190e9858","slug":"how-to-check-cibil-score-free-online-know-step-by-step-process-in-hindi-2023-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cibil Score: अगर लोन लेने से पहले कर लेंगे ये छोटा सा काम, तो बाद की दिक्कतों को पहले ही जान सकते हैं आप","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cibil Score: अगर लोन लेने से पहले कर लेंगे ये छोटा सा काम, तो बाद की दिक्कतों को पहले ही जान सकते हैं आप
Sat, 04 Mar 2023 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 04 Mar 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
पेटीएम से मुफ्त में सिबिल स्कोर जानने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में पेटीएम एप को डाउनलोड करना है या पहले से एप है तो उसे अपडेट कर लें
- अब एप को ओपन करें
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर एप पर अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड या फिर ओटीपी की मदद से लॉगिन करें
- लॉगिन करने के बाद आपको यहां पर कई चीजें दिखेंगी, जिनमें कई सर्विसेज नजर आएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको सर्च वाले विकल्प में जाकर फ्री क्रेडिट स्कोर लिखकर सर्च करना है
- ऐसा करते ही आपके सामने ये ऑप्शन जा जाएगा, जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको इसमें अपनी जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड नंबर भी भरना है
- सब जानकारी भर दें, तो फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
- ऐसा करने के बाद आप अपना सिबिल स्कोर जान पाएंगे और आपको पता चल जाएगा कि आपको लोन मिल सकता है या नहीं।